भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से भारत में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाली है और दोनों की यह फाइनल से पहले होने वाली आखिरी टेस्ट सीरीज भी है। इसी वजह से दोनों टीमों के ऊपर काफी दबाव भी होने वाला है।
भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक 122 टेस्ट मैच खेले गये हैं, जिसमें 47 टेस्ट इंग्लैंड और 26 टेस्ट भारत ने जीते हैं। इसके अलावा 49 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। 122 मैचों में 62 मैच इंग्लैंड में खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड को 34 और भारत को सिर्फ 7 मैचों में जीत मिली है, जबकि 21 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत में 60 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत को 19 और इंग्लैंड को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि 28 मैच ड्रॉ रहे हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 1932 में 25 से 28 जून तक लॉर्ड्स में खेला गया था और यह भारत का पहला टेस्ट मैच भी था। इंग्लैंड ने उस मैच में भारत को 158 रनों से हराया था।
दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट 2018 में 7 से 11 सितंबर तक द ओवल में खेला गया था। इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच को 118 रनों से जीता था। दोनों टीमों के बीच खेली गई आखिरी सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-1 से हराया था।
अब आइये नज़र डालते हैं दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों के प्रमुख आंकड़ों पर:
टीम रिकॉर्ड
![इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन भारत के खिलाफ जबरदस्त रहा है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/2c149-16124276230710-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/2c149-16124276230710-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/2c149-16124276230710-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/2c149-16124276230710-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/2c149-16124276230710-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/2c149-16124276230710-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/2c149-16124276230710-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/2c149-16124276230710-800.jpg 1920w)
# पारी में सबसे बड़ा स्कोर
भारत - 759/7 (चेन्नई, 2016)
इंग्लैंड - 710/7 (बर्मिंघम, 2011)
# पारी में सबसे कम स्कोर
भारत - 42 (लॉर्ड्स, 1974)
इंग्लैंड - 101 (ओवल, 1971)
# सबसे बड़ी जीत
भारत - पारी एवं 75 रन (चेन्नई, 2016), 279 रन (लीड्स, 1986) एवं 10 विकेट (मोहाली, 2001)
इंग्लैंड - पारी एवं 285 रन (लॉर्ड्स, 1974), 319 रन (नाटिंघम, 2011) एवं 10 विकेट (लॉर्ड्स 1946, कोलकाता 1977, मुंबई 1980 एवं 2012)
# सबसे छोटी जीत
भारत - 28 रन (कोलकाता 1972) एवं 4 विकेट (ओवल 1971 एवं चेन्नई 1973) इंग्लैंड - 31 रन (बर्मिंघम, 2018) एवं 6 विकेट (लीड्स 1967 एवं दिल्ली 1972)
बल्लेबाजी रिकॉर्ड
![England v India: 3rd npower Test - Day Three](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b873f-16124280558483-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b873f-16124280558483-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b873f-16124280558483-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b873f-16124280558483-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b873f-16124280558483-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b873f-16124280558483-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b873f-16124280558483-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b873f-16124280558483-800.jpg 1920w)
# सबसे ज्यादा रन
सचिन तेंदुलकर (2535 रन, 32 मैच)
एलिस्टेयर कुक (2431 रन, 30 मैच)
# पारी में सर्वाधिक स्कोर
ग्राहम गूच - 333 (लॉर्ड्स, 1990)
करुण नायर - 303* (चेन्नई, 2016)
# सबसे ज्यादा शतक
राहुल द्रविड़ एवं सचिन तेंदुलकर - 7
एलिस्टेयर कुक - 7
# सबसे ज्यादा अर्धशतक
सुनील गावस्कर - 16
जो रूट, एलिस्टेयर कुक, केन बैरिंगटन - 9
# सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज
बिशन सिंह बेदी - 11
मैथ्यू होगार्ड एवं एंड्रू फ़्लिंटॉफ़ - 4
# एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन
ग्राहम गूच - 752 रन, 3 मैच (1990)
विराट कोहली - 655 रन, 5 मैच (2016)
गेंदबाजी रिकॉर्ड
![जेम्स एंडरसन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/a527c-16124274233930-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/a527c-16124274233930-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/a527c-16124274233930-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/a527c-16124274233930-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/a527c-16124274233930-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/a527c-16124274233930-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/a527c-16124274233930-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/a527c-16124274233930-800.jpg 1920w)
# सबसे ज्यादा विकेट
भगवत चंद्रशेखर - 95 विकेट, 23 मैच
जेम्स एंडरसन - 110 विकेट, 27 मैच
# पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
फ्रेड ट्रूमैन - 8/31 (मैनचेस्टर 1952)
वीनू मांकड़ - 8/55 (चेन्नई 1952)
# टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
इयान बॉथम - 13/106 (मुंबई 1980)
वीनू मांकड़ - 12/108 (चेन्नई, 1952)
# एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट
भगवत चंद्रशेखर - 8
इयान बॉथम - 6
# एक मैच में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट
एलेक बेडसर - 2
चेतन शर्मा, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, सलीम दुर्रानी, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन आश्विन, वीनू मांकड़ एवं अनिल कुंबले - 1
# एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट
भगवत चंद्रशेखर - 35 विकेट, 5 मैच (1972)
फ्रेड ट्रूमैन - 29 विकेट, 4 मैच (1952)
अन्य रिकॉर्ड
![महेंद्र सिंह धोनी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/26dcb-16124275117219-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/26dcb-16124275117219-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/26dcb-16124275117219-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/26dcb-16124275117219-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/26dcb-16124275117219-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/26dcb-16124275117219-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/26dcb-16124275117219-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/26dcb-16124275117219-800.jpg 1920w)
# सबसे ज्यादा मैच
एलिस्टेयर कुक - 30
सुनील गावस्कर - 38
# कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच
एमएस धोनी - 15
एलिस्टेयर कुक - 14
# सबसे बड़ी साझेदारी
इयान बेल एवं केविन पीटरसन (350 रन, तीसरा विकेट, ओवल 2011)
गुंडप्पा विश्वनाथ एवं यशपाल शर्मा (316 रन तीसरा विकेट, चेन्नई 1982)
# सबसे ज्यादा कैच
सुनील गावस्कर - 35 कैच, 38 मैच
एलिस्टेयर कुक - 38 कैच, 30 मैच
# विकेटकीपर के सबसे ज्यादा शिकार
एमएस धोनी - 67 (63 कैच, 4 स्टंपिंग), 21 मैच
एलन नॉट - 54 (49 कैच, 5 स्टंपिंग), 16 मैच