विराट कोहली-अजिंक्य रहाणे ने भारतीय पारी संभाली, WTC फाइनल का दूसरा दिन खराब लाईट से बाधित

India v New Zealand - ICC World Test Championship Final: Day 2
India v New Zealand - ICC World Test Championship Final: Day 2

साउथैम्पटन में भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच का दूसरा दिन खराब लाईट से प्रभावित रहा। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 3 विकेट पर 146 रन बनाए। विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड के लिए बोल्ट, जैमिसन और वैगनर नेअब तक 1-1 विकेट झटका। खराब लाईट के कारण अंतिम सेशन में नहीं हो पाया और इंतजार के बाद खेल समाप्ति का ऐलान कर दिया गया।

पहला सेशन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर शुरुआती घंटे में नई गेंद का बेहतरीन तरीके से सामना किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। इसके बाद रोहित शर्मा काइल जैमिसन की गेंद पर 34 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कुछ देर बार नील वैगनर ने शुभमन गिल को पवेलियन की राह दिखाई। गिल ने 28 रन की पारी खेली। पहले सेशन में भारत ने 2 विकेट पर 69 रन बनाए।

दूसरा सेशन

India v New Zealand - ICC World Test Championship Final: Day 2
India v New Zealand - ICC World Test Championship Final: Day 2

दूसरे सेशन की शुरुआत में भारतीय टीम को चेतेश्वर पुजारा के रूप में तीसरा झटका लगा। पुजारा महज 8 रन बनाकर आउट हो गए और उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इस समय टीम का कुल स्कोर 3 विकेट पर 88 रन हो गया। यहाँ से विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने संभलकर खेलते हुए स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढाया। खराब लाईट के कारण खेल रोककर चाय का समय घोषित कर दिया गया। उस समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 120 रन था।

तीसरा सेशन

India v New Zealand - ICC World Test Championship Final: Day 2
India v New Zealand - ICC World Test Championship Final: Day 2

तीसरे सेशन का लगभग पूरा खेल खराब लाईट के कारण प्रभावित हुआ। चाय के बाद खेल शुरू होने के बाद खराब लाईट से मैच रुका। थोड़ी देर बाद फिर से खेल शुरू हुआ और इस बार भी खराब लाईट के कारण खेल रोका गया। कुल 26 रन इस सेशन में जुड़े। अंतिम समय में बारिश की आशंका के चलते मैदान को कवर भी किया गया। अंत में खेल समाप्ति का ऐलान कर दिया गया।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma