INDvSL: दूसरे टी20 में बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र

भारत ने इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 में श्रीलंका को 88 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के रिकॉर्ड शतक और केएल राहुल की बेहतरीन पारी की बदौलत 260/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई पारी 18वें ओवर में 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रोहित शर्मा को 43 गेंदों में 118 रनों की धमाकेदार पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। आइये नज़र डालते हैं इस मैच में बने सभी आंकड़ों पर: # रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में शतक लगाया और अंतरराष्ट्रीय टी20 में डेविड मिलर के सबसे तेज़ शतक का विश्व रिकॉर्ड बराबर किया। # भारत ने 260/5 का स्कोर बनाया और अंतरराष्ट्रीय टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले भारतीय टीम का एक पारी में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड 244/4 का था, जो 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में बना था। अंतरराष्ट्रीय टी20 की एक पारी में सर्वाधिक स्कोर का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिन्होंने श्रीलंका के ही खिलाफ 2016 में 263/3 का स्कोर बनाया था। # रोहित शर्मा ने अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया और ऐसा करने विश्व के पांचवें बल्लेबाज बने। रोहित के अलावा यह रिकॉर्ड क्रिस गेल, ब्रेंडन मैकलम, एविन लेविस और कॉलिन मुनरो ने बनाया है। # रोहित शर्मा ने 2017 में अपना आठवां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया, 1 टेस्ट, 6 एकदिवसीय और एक टी20। # रोहित ने अपनी पारी में 10 छक्के लगाये और इस मामले में भी उन्होंने युवराज सिंह (7) के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ा। युवराज ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ और 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। केएल राहुल ने भी आठ छक्के लगाकर युवराज के रिकॉर्ड को पार किया। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड आरोन फिंच (14 vs इंग्लैंड, 2013) के नाम है। रोहित ने 12 चौकों के साथ भी भारतीय रिकॉर्ड बराबर किया। # रोहित ने 12 चौकों के साथ भी भारतीय रिकॉर्ड बराबर किया। इससे पहले खुद रोहित शर्मा (vs दक्षिण अफ्रीका, 2015) और केएल राहुल (vs वेस्टइंडीज, 2016) ने एक पारी में 12 चौके लगाये थे। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड 14 चौकों का है जो हर्शल गिब्स (vs वेस्टइंडीज 2007, आरोन फिंच (vs भारत, 2013) और ग्लेन मैक्सवेल (vs श्रीलंका, 2016) के नाम है। # रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 165 रनों की साझेदारी निभाई और यह भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा और शिखर धवन (158 vs न्यूजीलैंड, 2017) के नाम था। इसके अलावा यह अंतरराष्ट्रीय टी20 की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है और इस मामले में विश्व रिकॉर्ड 171* (मार्टिन गप्टिल-केन विलियमसन vs पाकिस्तान, 2016) के नाम है। # भारतीय पारी में 21 छक्के लगे और इस मामले में वेस्टइंडीज (21 vs भारत, 2016) का रिकॉर्ड बराबर हुआ। इसके अलावा इस मैच में कुल 31 छक्के लगे और इस मामले में विश्व रिकॉर्ड 32 छक्कों (भारत vs वेस्टइंडीज, 2016 फ्लोरिडा) का है। # युजवेंद्र चहल ने तीसरी बार एक पारी में 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया और भारत की तरफ से नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले चहल ने दो बार पारी में चार विकेट लेकर अश्विन की बराबरी की थी। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड उमर गुल (6) के नाम है। साथ ही चहल ने लगातार दो मैच में चार विकेट लेने के मामले में उमर गुल, अजंता मेंडिस और मुदस्सर बुखारी के विश्व रिकॉर्ड की भी बराबरी की। इसके अलावा चहल ने इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए हैं। # भारत ने श्रीलंका को 88 रनों से हराया और यह रनों में मामले में भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। रिकॉर्ड 93 रनों का है, जो कटक में खेले गए पिछले मैच में ही श्रीलंका के खिलाफ बना था। # रोहित शर्मा के नाम अब भारत की तरफ से एकदिवसीय (264) और टी20 अंतरराष्ट्रीय (118) में एक पारी में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड दर्ज़ है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications