भारतीय टीम ने रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी एवं 202 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 की जबरदस्त जीत हासिल की। भारतीय टीम ने पहली पारी में 497/9 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 162 और दूसरी पारी में सिर्फ 133 रन बनाये। रोहित शर्मा को 212 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया, वहीं सीरीज में तीन शतक सहित 529 रन बनाने के लिए उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज भी चुना गया।
आइये नज़र डालते हैं मैच में बने प्रमुख आंकड़ों पर:
# भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 39 टेस्ट में 14वीं बार हराया। भारतीय टीम ने पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का वाइटवॉश किया।
# विराट कोहली की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की 10 मैचों में सातवीं जीत। कोहली की कप्तानी से पहले भारत ने 29 टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को कुल मिलाकर 7 बार हराया था।
# विराट कोहली ने आठवीं बार विपक्षी टीम को फॉलोऑन के लिए बुलाया और इस मामले में मोहम्मद अज़हरुद्दीन (7) का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा।
# दक्षिण अफ्रीका ने लगातार दो टेस्ट में फॉलोऑन किया। इससे पहले आखिरी बार 1964-65 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने एक सीरीज में दो बार फॉलोऑन किया था।
# 47 - भारत ने एक टेस्ट सीरीज में छक्के का विश्व रिकॉर्ड बनाया, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया (40 vs इंग्लैंड 2013-14) का रिकॉर्ड तोड़ा।
# रोहित शर्मा ने अपना छठा शतक और पहला दोहरा शतक लगाया। साथ ही वह टेस्ट और वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग और क्रिष गेल ने यह रिकॉर्ड बनाया था।
# रोहित शर्मा (19): एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्कों का विश्व रिकॉर्ड, रोहित ने शिमरॉन हेटमायर (15 vs बांग्लादेश, 2018-19) का रिकॉर्ड तोड़ा।
# रोहित शर्मा ने सीरीज में 529 रन बनाये और 2004-05 के बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। वीरेंदर सहवाग ने 2004-05 में पाकिस्तान के खिलाफ 544 रन बनाये थे।
# रोहित शर्मा ने छठा शतक लगाया और यह सभी घरेलू मैदान पर आये। घर से बाहर बिना शतक लगाये सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बांग्लादेश के मोमिनुल हक़ (8) के नाम है।
# रोहित शर्मा: छक्के के साथ शतक और दोहरा शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज।
# टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं बार ऐसा हुआ जब भारतीय बल्लेबाज के स्कोर को विपक्षी टीम दोनों पारियों में नहीं पार कर पाई:
वीनू मांकड़ (231) vs न्यूजीलैंड (209, 219) चेन्नई 1956
राहुल द्रविड़ (270) vs पाकिस्तान (224, 245) रावलपिंडी 2004
सचिन तेंदुलकर (248) vs बांग्लादेश (184, 202) ढाका 2004
विराट कोहली (243) vs श्रीलंका (205, 166) नागपुर 2017
रोहित शर्मा (212) vs दक्षिण अफ्रीका (162, 133) रांची 2019
# रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 267 रन जोड़े और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से चौथे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली - अजिंक्य रहाणे (178, पुणे, 2019) के नाम था, जो पिछले टेस्ट में बना था।
![à¤à¤®à¥à¤¶ यादव नॠरà¤à¤¾ à¤à¤¤à¤¿à¤¹à¤¾à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f6bb8-15717231733651-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f6bb8-15717231733651-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f6bb8-15717231733651-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f6bb8-15717231733651-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f6bb8-15717231733651-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f6bb8-15717231733651-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f6bb8-15717231733651-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f6bb8-15717231733651-800.jpg 1920w)
# उमेश यादव ने 10 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 31 रन बनाये। 10 या उससे ज्यादा गेंद के मामले में यह टेस्ट सीरीज की सबसे तेज़ पारी है। उमेश यादव ने 310 के स्ट्राइक रेट के साथ स्टीफन फ्लेमिंग (11 गेंद 31, 282 स्ट्राइक रेट) का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा।
# उमेश यादव: घर में लगातार पांच पारियों में तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज़ गेंदबाज बने।
# सीरीज में भारत के ओपनरों ने पांच टेस्ट शतक लगाए और यह एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 1970/71 और 1978/79 में वेस्टइंडीज 2009/10 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय ओपनरों ने चार-चार शतक लगाए थे।
![शाहबाॠनदà¥à¤®](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3ddaf-15717232007528-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3ddaf-15717232007528-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3ddaf-15717232007528-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3ddaf-15717232007528-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3ddaf-15717232007528-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3ddaf-15717232007528-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3ddaf-15717232007528-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3ddaf-15717232007528-800.jpg 1920w)
# शाहबाज़ नदीम - भारत के 296वें टेस्ट खिलाड़ी, साथ ही स्टंपिंग के तौर पर पहला टेस्ट विकेट लेने वाले सिर्फ चौथे भारतीय गेंदबाज। उनसे पहले यह रिकॉर्ड डब्लू वी रमन, एम वेंकटरमन और आशीष कपूर ने बनाया था।
# शाहबाज़ नदीम ने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू 2004 में किया था और रांची टेस्ट की भारतीय टीम में उनसे पहले किसी ने प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला था।
# हेनरिक क्लासेन और जॉर्ज लिंडे ने डेब्यू किया, दक्षिण अफ्रीका के 339वें और 340वें टेस्ट खिलाड़ी।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं