IND vs SL: विराट कोहली ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, तीसरे टी20 में बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र 

Photo: BCCI
Photo: BCCI

भारतीय टीम ने पुणे में खेले गए तीसरे टी20 में श्रीलंका को 78 रनों से हराया और तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया। गुवाहाटी में पहला टी20 बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारत ने इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 में श्रीलंका को सात विकेट से हराया था। नवदीप सैनी (2 मैच 5 विकेट) को मैन ऑफ़ द सीरीज और शार्दुल ठाकुर (22* एवं 2/19) को तीसरे मैच में मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Ad

आइये नज़र डालते हैं मैच में प्रमुख आंकड़ों पर:

# भारतीय टीम ने 16वीं बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 का आंकड़ा पार किया।

# दोनों टीमों के बीच खेले गए 19 मैचों में 13-5 से आगे।

# भारत ने श्रीलंका को 13वीं बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में हराया। इस मामले में पाकिस्तान के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी हुई। पाकिस्तान ने भी श्रीलंका और न्यूजीलैंड को 13-13 बार हराया है। गौरतलब है कि भारत ने वनडे में सबसे ज्यादा मैचों में भी श्रीलंका (91 मैच) को हराया है।

# श्रीलंका (64 मैच) के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड। वनडे में भी सबसे ज्यादा मैचों में हार का रिकॉर्ड भी श्रीलंका (421 मैच) के नाम है।

# विराट कोहली (196 पारी) ने कप्तान के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 11000 रन पूरे किये। उन्होंने रिकी पोंटिंग (252 पारी) का ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

# संजू सैमसन: दो टी20 अंतरराष्ट्रीय के बीच 73 मैच और यह एक भारतीय रिकॉर्ड है। उन्होंने उमेश यादव (65 मैच) का रिकॉर्ड तोड़ा। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो डेनली (79 मैच) के नाम है।

# जसप्रीत बुमराह (53 विकेट): भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने का रिकॉर्ड और उन्होंने रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के 52 विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ा।

# विराट कोहली (2689 रन): सीरीज के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रनों के मामले में रोहित शर्मा से आगे निकले और पहले स्थान पर मौजूद।

# विराट कोहली (30 पारी) ने सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे तेज़ 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने फाफ डू प्लेसी (31 पारी) का रिकॉर्ड तोड़ा।

# भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 12वीं सीरीज में श्रीलंका को हराया। श्रीलंका ने आखिरी बार 2008 में भारत की किसी फॉर्मेट में सीरीज में हराया था।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications