भारत ने बनाया विशाल स्कोर, श्रीलंका की पहली पारी लड़खड़ाई 

India vs Sri Lanka, First Test, 2nd Day (Photo - BCCI)
India vs Sri Lanka, First Test, 2nd Day (Photo - BCCI)

भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट (IND vs SL) का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है और आज का दिन भारत के नाम रहा। स्टंप्स तक श्रीलंका ने 108/4 का स्कोर बना लिया था। क्रीज़ पर पथुम निसंका 26 और चरिथ असलंका 1 रन बनाकर नाबाद थे। भारत ने अपनी पहली पारी 574/8 के स्कोर पर घोषित की थी। श्रीलंकाई टीम अभी भी 466 रन पीछे हैं।

पहला सत्र

India vs Sri Lanka, First Test, 2nd Day (Photo - BCCI)
India vs Sri Lanka, First Test, 2nd Day (Photo - BCCI)

भारतीय टीम ने कल के स्कोर 357/6 से खेलना शुरू किया और कल के नाबाद बल्लेबाज रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने इस सत्र में तेजी से रन बनाये। दोनों बल्लेबाजों ने इस बीच अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किये। इन दोनों ने 174 गेंदों में 130 रन जोड़े और भारत की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। भारत का सातवां विकेट अश्विन के रूप में गिरा, जो 61 रन के निजी स्कोर पर सुरंगा लकमल का शिकार बने। जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक बनाया। लंच तक भारत ने 112 ओवर में 468/7 का स्कोर बना लिया था। क्रीज़ पर जडेजा (102) और जयंत यादव (2) मौजूद थे। इस सत्र में 27 ओवर का खेल हुआ और एक विकेट के नुकसान पर 111 रन बने।

दूसरा सत्र

India vs Sri Lanka, First Test, 2nd Day (Photo - BCCI)
India vs Sri Lanka, First Test, 2nd Day (Photo - BCCI)

लंच के बाद जयंत यादव का विकेट गिरा, जो 2 रन बनाकर विश्व फर्नांडो का शिकार बने। हालांकि इसके बाद जडेजा को मोहमद शमी का अच्छा साथ मिला और जडेजा ने अपने 150 रन भी पूरे किये। इन दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए 103 रन की अविजित साझेदारी हुई। इस तरह भारत ने 129.2 ओवर में 574/8 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। जडेजा 175 और शमी 20 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए सुरंगा लकमल और लसिथ एम्बुलदेनिया ने 2-2 विकेट हासिल किये। इस सत्र में 17.2 ओवर का खेल हुआ और 106 रन बने।

तीसरा सत्र

India vs Sri Lanka, First Test, 2nd Day (Photo - BCCI)
India vs Sri Lanka, First Test, 2nd Day (Photo - BCCI)

तीसरे सत्र की शुरुआत श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी से हुई और उनके दोनों सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और लाहिरू थिरिमाने ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। इस साझेदारी को अश्विन ने थिरिमाने को 17 रन के निजी स्कोर पर एलबीडबल्यू आउट कर तोड़ा। कुछ देर बाद जडेजा ने भी पहली सफलता हासिल की और करुणारत्ने (28) को अपना शिकार बनाया। एंजेलो मैथ्यूज 22 रन बनाकर आउट हुए। धनंजय डी सिल्वा भी 1 रन बनाकर आउट हुए और उन्हें अश्विन ने अपना दूसरा शिकार बनाया। इस तरह दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 108/4 का स्कोर बना लिया था। क्रीज़ पर पथुम निसंका 26 और चरिथ असलंका 1 रन बनाकर नाबाद थे।

Quick Links