मोहाली टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, श्रीलंका को एक पारी और 222 रन से हराया 

IND vs SL, First Test, 3rd Day (Photo- BCCI)
IND vs SL, First Test, 3rd Day (Photo- BCCI)

मोहाली टेस्ट (IND vs SL) में भारतीय टीम ने श्रीलंका को एक पारी और 222 रन के बड़े अंतर से हराया। फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी 178 रन पर सिमट गयी। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 574/8 का स्कोर बनाया था। वहीं श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 174 रन बनाये थे।

Ad

पहला सत्र

इस सत्र में 26 ओवर का खेल हुआ और श्रीलंका ने 7 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाये। दिन की शुरुआत में कल के स्कोर 108/4 से आगे खेलते हुए श्रीलंका के लिए पथुम निसंका और चरिथ असलंका ने टिकने का प्रयास किया और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 58 रन जोड़े। इस साझेदारी को जसप्रीत बुमराह ने असलंका को 29 रन के निजी स्कोर पर एलबीडबल्यू कर तोड़ा। निरोशन डिकवेला भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने निचले क्रम को जल्दी ही समेट दिया और एक पारी में पांच विकेट पूरे किये। इस तरह श्रीलंका की टीम 65 ओवर में ऑलआउट हो गयी। मेहमान टीम के लिए निसंका ने सर्वाधिक 61 रन बनाये और वह अंत तक नाबाद रहे। भारत के लिए जडेजा ने 41 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये।

IND vs SL, First Test, 3rd Day (Photo- BCCI)
IND vs SL, First Test, 3rd Day (Photo- BCCI)

फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही और लाहिरू थिरिमाने को रविचंद्रन अश्विन ने खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया। लंच तक श्रीलंका का स्कोर 4 ओवर में 10/1 था। क्रीज़ पर दिमुथ करुणारत्ने 8 और पथुम निसंका 1 रन बनाकर मौजूद थे।

Ad

दूसरा सत्र

IND vs SL, First Test, 3rd Day (Photo- BCCI)
IND vs SL, First Test, 3rd Day (Photo- BCCI)

लंच के बाद श्रीलंका को पथुम निसंका के रूप में दूसरा झटका झटका लगा, जो 6 रन के निजी स्कोर पर अश्विन का 434वां टेस्ट शिकार बने। इस तरह अश्विन ने सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव की बराबरी की। टीम का तीसरा विकेट 45 के स्कोर पर गिरा। मोहम्मद शमी ने दिमुथ करुणारत्ने को 27 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। धनंजय डी सिल्वा चाय से पहले 30 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार बने। इस तरह चाय तक श्रीलंका ने 35 ओवर में 120/4 का स्कोर बना लिया था। इस सत्र में 31 ओवर का खेल हुआ और श्रीलंकाई टीम ने 3 विकेट खोकर 110 रन बनाये। क्रीज़ पर एंजेलो मैथ्यूज 27 और चरिथ असलंका 20 रन बनाकर नाबाद थे।

Ad

तीसरा सत्र

IND vs SL, First Test, 3rd Day (Photo- BCCI)
IND vs SL, First Test, 3rd Day (Photo- BCCI)

चाय के बाद तीसरी ही गेंद पर चरिथ असलंका (20) की आक्रामक पारी समाप्त हुई और अश्विन ने उन्हें अपना शिकार बनाते हुए कपिल देव का सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा। अगले ओवर में मैथ्यूज भी 28 रन के निजी स्कोर पर जडेजा का शिकार बने। सुरंगा लकमल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। लगातार गिरते विकेटों के बीच निरोशन डिकवेला ने टिकने का प्रयास किया और 51 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। श्रीलंका का आखिरी विकेट लाहिरू कुमार (4) के रूप में गिरा। इस तरह पूरी टीम 174 रन बनाकर आउट हो गयी। भारत के लिए अश्विन और जडेजा ने 4-4 विकेट लिए।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications