शिखर धवन ने खेली कप्तानी पारी, भारत ने पहले वनडे में श्रीलंका को बुरी तरह हराया

शिखर धवन
शिखर धवन

भारतीय टीम नेश्रीलंका दौरे का शानदार आगाज किया है। पहले एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट पर 262 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम ने 37वें ओवर में 3 विकेट खोकर 263 रन बनाए और मैच जीत लिया।

Ad

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर बल्लेबाज अविष्का फर्नान्डो और मिनोद भानुका ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। फर्नान्डो को चहल ने 32 रन के निजी स्कोर पर आउट कर साझेदारी को तोडा। डेब्यू करने वाले भानुका राजापक्सा बेहतर खेल रहे थे 24 रन पर पहुँचने के बाद कुलदीप यादव का शिकार हो गए। उनका बेहतरीन कैच शिखर धवन ने पकड़ा। मिनोद भानुका (27) और धनंजय डी सिल्वा (14) के आउट होने पर श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 117 हो गया। यहाँ से चैरित असालंका और दसुन शनाका ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े। इस बीच असालंका 38 रन पर आउट हो गए। कुछ समय बाद शनाका भी 39 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन टीम का स्कोर 200 पार पहुंचा दिया। अंत में चमिका करुणारत्ने (43*) और दुष्मंथा चमीरा (13) ने टीम को 250 रन से आगे पहुँचाया। भुवनेश्वर कुमार ने पारी का अंतिम ओवर डाला जिसमें कुल 19 रन आए और श्रीलंका ने 9 विकेट पर 262 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। पृथ्वी शॉ ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 24 गेंदों पर 9 चौकों से 43 रन बनाए। उनके बाद आए इशान किशन ने भी आक्रामक खेल दिखाते हुए तेजी से बैटिंग की। वह भी 42 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्कों से 59 रन बनाकर आउट हुए। शिखर धवन एक छोर पर खड़े रहे। वह अपना अर्धशतक बनाकर खेलते रहे। मनीष पांडे 26 रन बनाकर आउट हो गए और सूर्यकुमार यादव ने आते ही कुछ बेहतरीन शॉट जड़े। शिखर धवन 95 गेंद पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे और सूर्यकुमार यादव 20 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तरह भारत ने 3 विकेट पर 263 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्वा ने 2 विकेट झटके।

संक्षिप्त स्कोर

श्रीलंका: 262/9

भारत: 263/3

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications