रोहित शर्मा के नाम चौंकाने वाला रिकॉर्ड, भारत-श्रीलंका T20I आंकड़ों पर एक नज़र

 India vs Sri Lanka T20I Records
India vs Sri Lanka T20I Records

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच 3 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच अभी तक 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 17 और श्रीलंका ने 8 मुकाबले जीते हैं वहीं एक मुकाबला रद्द हुआ था। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 10 फरवरी, 2009 को खेला गया था, जिसमें भारत ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी।

इसके बाद 2009 में दोनों टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही। 2010 वर्ल्ड टी20 में श्रीलंका ने भारत को हराया। 2012 में एकमात्र टी20 में भारत ने जीत हासिल की। 2014 वर्ल्ड टी20 फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया। 2016 में भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज़ की और उसके बाद एशिया कप में भी श्रीलंका को हराया। 2017 में भारत ने श्रीलंका को श्रीलंका में 1-0 और भारत में 3-0 से हराया। 2018 त्रिकोणीय सीरीज में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को एक-एक बार हराया।

2020 की शुरुआत में भारत ने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से हराया था, वहीं 2021 में श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में भारत को 2-1 से हराया था। फरवरी 2022 में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया था, वहीं एशिया कप 2022 में श्रीलंका ने भारत को हराया था।

आइये नज़र डालते हैं IND vs SL टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रमुख आंकड़ों पर:

भारत ने 2022 में श्रीलंका को 3-0 से हराया था
भारत ने 2022 में श्रीलंका को 3-0 से हराया था

# पारी में सबसे बड़ा स्कोर

भारत - 260/5 (इंदौर, 2017)

श्रीलंका - 215/5 (नागपुर, 2009)

# पारी में सबसे कम स्कोर

भारत - 81/8 (कोलंबो, 2021)

श्रीलंका - 82 (विशाखापट्ट्नम, 2016)

# सबसे बड़ी जीत

भारत - 93 रन (कटक, 2017), 9 विकेट (विशाखापट्ट्नम, 2016)

श्रीलंका - 29 रन (नागपुर, 2009), 7 विकेट (कोलंबो, 2021)

# सबसे छोटी जीत

भारत - 38 रन (कोलंबो, 2021), 3 विकेट (कोलंबो, 2009)

श्रीलंका - 29 रन (नागपुर, 2009), 4 विकेट (कोलंबो, 2021)

* बल्लेबाजी रिकॉर्ड

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

# सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा (411 रन, 19 मैच)

दसुन शनाका (306 रन, 19 मैच)

# पारी में सर्वाधिक स्कोर

रोहित शर्मा (118, इंदौर 2017)

कुमार संगकारा (78, नागपुर 2009)

# सबसे ज्यादा 50 से ऊपर के स्कोर

विराट कोहली - 4

कुमार संगकारा - 3

# सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा - 19

दसुन शनाका - 18

# एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा - 10 (इंदौर, 2017)

कुसल परेरा - 7 (इंदौर, 2017)

# सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज

लसिथ मलिंगा - 3

रोहित शर्मा - 2

# एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन

श्रेयस अय्यर - 204 रन, 3 मैच (2022)

कुमार संगकारा - 137 रन, 2 मैच (2009)

* गेंदबाजी रिकॉर्ड

युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल

# सबसे ज्यादा विकेट

युजवेंद्र चहल - 20 विकेट, 10 मैच

दुश्मांथा चमीरा - 16 विकेट, 15 मैच

# पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

रविचंद्रन अश्विन - 4/8 (विशाखापट्ट्नम, 2016)

वानिन्दु हसरंगा - 4/9 (कोलंबो, 2021)

# एक पारी में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट

युजवेंद्र चहल - 2

वानिन्दु हसरंगा - 1

# एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज

नुवान प्रदीप: 4-0-61-2 (इंदौर, 2017)

युसूफ पठान: 4-0-54-1 (नागपुर, 2009)

# एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट

रविचंद्रन अश्विन - 9 विकेट, 3 मैच (2016)

वानिन्दु हसरंगा - 7 विकेट, 3 मैच (2021)

*अन्य रिकॉर्ड

रोहित शर्मा - केएल राहुल
रोहित शर्मा - केएल राहुल

# सबसे ज्यादा मैच

रोहित शर्मा - 19

दसुन शनाका - 19

# कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच

महेंद्र सिंह धोनी - 10

दसुन शनाका - 7

# सबसे बड़ी साझेदारी

रोहित शर्मा एवं केएल राहुल - 165 रन, पहला विकेट (इंदौर, 2017)

उपुल थरंगा एवं कुसल परेरा - 109 रन, दूसरा विकेट (इंदौर, 2017)

# सबसे ज्यादा कैच

हार्दिक पांड्या - 9 कैच (9 मैच)

दसुन शनाका - 6 कैच (19 मैच)

# विकेटकीपर के सबसे ज्यादा शिकार

महेंद्र सिंह धोनी - 18 (9 कैच, 9 स्टंपिंग), 14 मैच

मिनोद भानुका - 4 (4 कैच), 3 मैच

Quick Links