भारतीय महिला टीम ने बनाया टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, सलामी बल्लेबाज के दोहरे शतक से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास (Photo Credit - @BCCIWomen)
भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास (Photo Credit - @BCCIWomen)

India Women's Team Highest Score In Test History : भारतीय महिला टीम ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने विमेंस टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। भारतीय टीम ने चेपॉक स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 603 रन बनाकर अपनी पारी डिक्लेयर की। विमेंस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज तक किसी भी टीम ने इतने ज्यादा रन नहीं बनाए थे।

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने चेपॉक में टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और उनका ये निर्णय पूरी तरह से सही साबित हुआ। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी कर नया इतिहास बना दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 292 रनों की साझेदारी की। विमेंस क्रिकेट के 90 साल के इतिहास में पहले विकेट के लिए ये सबसे बड़ी साझेदारी है।

शेफाली वर्मा ने दोहरा शतक लगाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने 161 गेंद पर 27 चौके और 1 छक्के की मदद से 149 रनों की पारी खेली। जबकि शेफाली वर्मा ने दोहरा शतक जड़ दिया। उनका टेस्ट क्रिकेट में यह पहला ही शतक था, जिसे उन्होंने दोहरे शतक में तब्दील कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में 197 गेंद का सामना किया और 23 चौके और 8 छक्के की मदद से 205 रनों की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 194 गेंद पर ही अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया और वो अब वुमेंस टेस्ट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसी साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 256 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था।

वहीं भारतीय टीम ने अपनी पारी 603/6 पर डिक्लेयर की जो महिला टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के नाम दर्ज था, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ पर्थ में 575/9d का स्कोर बनाया था। हालांकि अब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टीम इंडिया अब महिला टेस्ट में 600 रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications