"रोहित शर्मा के साथ भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है," वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी का बयान

सफेद गेंद के दोनों प्रारूप में रोहित कप्तान हैं
सफेद गेंद के दोनों प्रारूप में रोहित कप्तान हैं

विराट कोहली (Virat kohli) के बाद भारतीय टीम (Indian Team) का सफेद गेंद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बनाया गया है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में पहली बार पूर्ण वनडे कप्तान मैदान पर उतरेंगे। इस बीच रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कप्तानी दिए जाने को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी की प्रतिक्रिया आई है। सैमी ने कहा कि रोहित के हाथों में कप्तानी होने से भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है।

Ad

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के लिए मस्कट में मौजूद सैमी ने पीटीआई से कहा कि कोहली मैदान पर अपने प्रदर्शन के साथ असाधारण रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह टीम को प्रभावित करेगा। रोहित एक बेहतरीन कप्तान (मुंबई इंडियंस के साथ) एक अच्छे प्रेरक लीडर रहे हैं। मैंने उन्हें आईपीएल में मुंबई की कप्तानी करते देखा है। वह एमएस धोनी, गौतम गंभीर की तरह जीतने वाले कप्तानों में से हैं। ये सभी लोग अपने खिलाड़ियों से प्रदर्शन हासिल कर सकते हैं। ये कप्तान आमतौर पर परिणाम प्राप्त करते हैं और ट्राफियां जीतते हैं। मैं भारतीय क्रिकेट को लेकर चिंतित नहीं हूं। यह अच्छे हाथ में है।

रोहित शर्मा चोट के बाद ठीक होकर आए हैं
रोहित शर्मा चोट के बाद ठीक होकर आए हैं

उल्लेखनीय है कि पिछले साल टी20 वर्ल्ड से पहले ही विराट कोहली ने इस प्रारूप की कप्तानी को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया था। वह मेगा इवेंट कोहली की कप्तानी में अंतिम टूर्नामेंट था। इसके बाद रोहित शर्मा को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया और उन्होंने घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रोहित शर्मा को एकदिवसीय कप्तान भी बना दिया गया। चयनकर्ताओं ने सफेद गेंद क्रिकेट में एक कप्तान की नीति अपनाते हुए ऐसा किया।

हालांकि चोट के कारण रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए नहीं जा पाए लेकिन अब वह फिट हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। वेस्टइंडीज के लिए वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications