क्रिकेट न्यूज: ऋषभ पंत पहली बार 'ग्रेड A' में शामिल हुए

Ankit
Engऐ

बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) ने 2018-19 के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) की घोषणा कर दी है। युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को पहली बार ग्रेड A अनुबंध में शामिल किया गया है, पिछले साल पंत इस अनुबंध में शामिल होने से चूक गए थे। मुरली विजय जिनके पास पिछले साल A ग्रेड था वह इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो गए हैं। इनके अलावा भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन जो A+ ग्रेड में थे,उनको A ग्रेड में शामिल किया गया है।

Ad

यह अनुबंध खिलाड़ियों के पिछले साल में किये प्रदर्शन को भी दर्शाता है। ऋषभ पंत, इशांत शर्मा,मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को ग्रेड B से ग्रेडA में जबकि दिनेश कार्तिक को ग्रेड B से ग्रेड C में शामिल किया है।

भारतीय वनडे टीम में अपनी जगह बना चुके अम्बाती रायुडु को ग्रेड C में शामिल किया है। खलील अहमद और हनुमा विहारी ने पहली बार ग्रेड C अनुबंध अर्जित किया है, जबकि अक्सर पटेल, करुण नायर, पार्थिव पटेल और जयंत यादव, जो पिछले साल इन श्रेणियों में थे, उन्हें अनुबंध से बाहर कर दिया गया है।

ग्रेड A+ ( ₹7 करोड़): विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह

ग्रेड A (₹ 5 करोड़): आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत

ग्रेड B (₹ 3 करोड़): केएल राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या

ग्रेड C (₹ 1 करोड़): केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद, रिद्धिमान साहा।

महिला खिलाड़ियों के अनुबंध

पूनम यादव ने ग्रेड A अनुबंध हासिल किया है, जबकि झूलन गोस्वामी, जिन्होंने पिछले साल के अंत में श्रीलंका दौरे से पहले टी 20 से सन्यास लिया है, उनको ग्रेड B में स्थानांतरित कर दिया गया है। जेमिमाह रोड्रिग्स ग्रेड B में, जबकि वेदा कृष्णमूर्ति और राजेश्वरी गायकवाड़ को ग्रेड B से C में स्थानांतरित किया गया है।

हरफनमौला खिलाड़ी राधा यादव, अरुंधति रेड्डी और डी हेमलता को पहली बार ग्रेड सी अनुबंध में रखा गया है, जबकि विकेटकीपर सुषमा वर्मा और नुजहत परवीन अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर हो गई हैं।

ग्रेड A (₹50 लाख): मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम यादव

ग्रेड B (₹ 30 लाख): एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स

ग्रेड C (₹ 10 लाख): राधा यादव, डी हेमलता, अनुजा पाटिल, वेदा कृष्णमूर्ति, मानसी जोशी, पुनम राउत, मोना मेश्राम, अरुंधति रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, तान्या भाटिया, पूजा वस्त्रकार

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications