Rohit Sharma To Virat Kohli Cricketers Became Father in 2024: वैसे तो आते हुए साल से हर किसी को ढेरों उम्मीदें होती हैं कि आने वाला साल उनके मन के मुताबिक होगा। 2024 ने भी लोगों को बहुत कुछ दिया, किसी को कुछ मिला को किसी के कुछ छिन गया। वहीं अगर क्रिकेट जगत की बात करें तो जहां भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की शादी टूटी तो वहीं कुछ क्रिकेटर्स इस साल शादी के बंधन में बंध गए। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जो इस साल पिता बने हैं। हालांकि इन क्रिकेटर्स में से किसी को पहली बार पिता बनने का सौभाग्य मिला तो कोई दूसरी बात पिता बने। आइए बताते हैं कौन- कौन क्रिकेटर इस लिस्ट में शामिल हैं।तीन ऐसे क्रिकेटर जो इस साल पिता बने...3.रोहित शर्मा और रितिका सजदेहभारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस साल 2024 में दूसरी बार पिता बने हैं। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर, 2024 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। रोहित और उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने अपने बेटे का नाम 'अहान शर्मा' रखा है। रोहित और रितिका की पहले से एक बेटी भी है जिनका नाम समायरा है जिसका जन्म दिसंबर, 2018 में हुआ था। रोहित शर्मा और रित‍िका सजदेह की शादी को 9 साल हो गए हैं। View this post on Instagram Instagram Post2.विराट कोहली और अनुष्का शर्माविराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी लिस्ट में शामिल हैं।विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस साल (2024) 15 फरवरी को एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया। कपल ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है। वामिका का जन्म 11 जनवरी, 2021 को हुआ था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को सात साल पूरे हो चुके हैं।1.सरफराज खान और रोमाना जहूरभारतीय क्रिकेटर सरफराज खान भी इस साल एक प्यारे से बेटे के पिता बने हैं। 21 अक्टूबर, 2024 को सरफराज की पत्नी रोमाना जहूर ने बेटे को जन्म दिया था। सरफराज ने अपने बेटे के जन्म की घोषणा इंस्टाग्राम पर की थी। उन्होंने अपने पिता नौशाद खान के साथ अपने नवजात शिशु की पहली तस्वीर भी शेयर की थी।