टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 3 बड़े रिकॉर्ड जो सिर्फ भारतीयों खिलाड़ियों के नाम है 

nand
युवराज सिंह
युवराज सिंह

भारतीय टी20 टीम ने अपना पहला टी20 मुकाबला 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।उसके बाद भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2007 में हिस्सा लिया और अपने दमदार प्रदर्शन के चलते पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। हालांकि उसके बाद भारतीय टीम ने अभी तक टी20 विश्व कप अपने नाम नही कर पाई।

भारतीय खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में लगातार कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 ऐसे बड़े रिकॉर्ड है, जो सिर्फ भारतीय खिलाडियों ने नाम हैं।

आज हम आपकों भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए उन 3 रिकॉर्ड्स के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिनको तोड़ना अन्य टीम के खिलाडियों के लिए काफी मुश्किल होगा।

3.सबसे कम गेद में अर्धशतक

युवराज सिंह
युवराज सिंह

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम गेद में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह के नाम हैं। युवी ने साल 2007 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 12 गेद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था।

हालांकि, 18 जनवरी 2016 को बिग बैश लीग में क्रिस गेल ने भी मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

वहीं अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में 15 अक्टूबर 2018 को हजरतउल्लाह जजई ने भी 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था, लेकिन अगर बात टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक की आती है, तो ये रिकॉर्ड सिर्फ और सिर्फ भारत के युवराज सिंह के नाम हैं।

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अभी तक ये कारनामा कोई अन्य बल्लेबाज नही कर पाया। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो हैं, जिन्होंने मात्र 14 गेद में श्रीलंका के खिलाफ ये कारनामा अपने नाम किया था। आने वाले समय में भी युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड टूटना काफी मुश्किल दिख रहा है।

2-सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 4 शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके अलावा आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 शतक नहीं बना पाया है।

उन्होंने अपना पहला टी20 शतक साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में बनाया था। इस मैच में उन्होंने 66 गेंदों पर 106 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा शतक साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में बनाया था। जहां उन्होंने मात्र 43 गेंदों पर 118 रन बना दिए थे।

उन्होंने अपना तीसरा टी20 शतक इंग्लैंड के खिलाफ साल 2018 में बनाया था। उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेल भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। उनका चौथा शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में लखनऊ के मैदान पर आया था। जहां उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 111 रन की पारी खेली थी।

1-एक ओवर में सबसे ज्यादा रन

युवराज सिंह
युवराज सिंह

एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के युवराज सिंह के नाम हैं। युवराज सिंह ने सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले मैच में ही इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए, स्टुअर्ड ब्रॉड के एक ओवर में 6 गेदों पर 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। इस ओवर में युवराज सिंह ने 36 रन जड़े थे, जो अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन है।

Quick Links