2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था और फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2009, 2010, 2012, 2014 और 2016 में भी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ, लेकिन भारतीय टीम कभी भी दोबारा खिताब नहीं जीत पाई।
2009, 2010 और 2012 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सुपर 8 से आगे नहीं बढ़ पाई। 2009 और 2010 टी20 वर्ल्ड कप में तो भारत की टीम सुपर 8 में एक भी मैच नहीं जीत पाई। 2014 में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हारने के कारण भारत की टीम खिताब को जीतने से रह गई। 2016 में हुआ टी20 वर्ल्ड कप भारत में हुआ था और भारत सेमीफाइनल तक पहुंचा था। सेमीफाइनल में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार गई थी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
यह भी पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं
अभी तक 6 टी20 वर्ल्ड कप हुए हैं और सभी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने ही की है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सिर्फ युवराज सिंह और रोहित शर्मा ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जोकि हर टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं। युवराज सिंह, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सुरेश रैना (2007) और हरभजन सिंह (2014) भी 5 टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं।
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं, तो युवराज सिंह ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
आइए नजर डालते हैं हर टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के स्क्वाड पर:
2007 टी20 वर्ल्ड कप
1- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर)
2- युवराज सिंह
3- वीरेंदर सहवाग
4- रोहित शर्मा
5- गौतम गंभीर
6- रोहित शर्मा
7- रॉबिन उथप्पा
8- दिनेश कार्तिक
9- आरपी सिंह
10- अजीत अगरकर
11- श्रीसंत
12- हरभजन सिंह
13- इरफान पठान
14- युसूफ पठान
15- पीयूष चावला (एक भी मैच नहीं खेल पाए)
यह भी पढ़ें: 10 भारतीय खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होने के बावजूद प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए