Indian Players Wear Black Armbands Pay Tribute To Former PM Manmohan Singh : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी खेल के दूसरे दिन अपनी बांह पर काटी पट्टी बांधकर उतरे। इसे देखकर हर कोई चौंक गया कि आखिर क्यों भारतीय खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधे हुए हैं। दरअसल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया। इसके बाद उनके सम्मान में भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे।
मनमोहन सिंह की अगर बात करें तो वो काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका लगातार इलाज चल रहा था। गुरुवार को नई दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। उन्हें रात 8 बजे अस्पताल में लाया गया लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। रात करीब 10 बजे के आस-पास खबर आई की मनमोहन सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मनमोहन सिंह की अगर बात करें तो 2004 से लेकर 2014 तक वो भारत के प्रधानमंत्री रहे थे और इससे पहले फाइनेंस मिनिस्टर के तौर पर उन्होंने जो काम किया था उसके लिए उन्हें काफी याद किया जाता है।
इसी वजह से पूर्व प्रधानमंत्री की याद में उनके प्रति सम्मान जताने के लिए भारत के खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत के पूर्व क्रिकेटर्स ने मनमोहन सिंह के निधन पर व्यक्त किया शोक
आपको बता दें कि युवराज सिंह समेत कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। युवराज सिंह ने कहा,
मनमोहन सिंह के निधन की दुखद खबर मिली। वो एक विजनरी लीडर थे जिन्होंने भारत की तरक्की के लिए लगातार काम किया। उनके करीबी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर मेरी संवेदनाए हैं। ओम शांति।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अचानक निधन से मैं काफी दुखी हूं। वो एक विजनरी लीडर थे। संकट के समय जिस तरह से उन्होंने देश को मुसीबत से निकाला था, उसे हमेशा याद किया जाएगा।