IPL इतिहास में हर साल आखिरी स्थान पर रहने वाली टीमों पर एक नज़र

IPL 2023
Sunrisers Hyderabad इस साल सबसे आखिरी स्थान पर रहे (Photo: TATA IPL)

IPL 2023 के लीग स्टेज का अंत हो चुका है और 4 टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गुजरात टाइटंस (DC), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), लखनऊ सुपर जायंट्स (LKN) और मुंबई इंडियंस (MI) ने अंतिम 4 में जगह बनाई है।

इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद प्ले-ऑफ में जगह नहीं बना पाए। इस साल सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है और वो 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब हुए। 10 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 8 अंकों के साथ वो अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर रहे हैं और यह दूसरा मौका है जब वो IPL में सबसे निचले स्थान पर रहे हैं।

इस साल IPL कौन जीतेगा इस बात का फैसला तो 28 मई को होने वाले फाइनल के बाद पता चल जाएगा। हालांकि यहां हम बात करेंगे IPL के 16 सीजन के इतिहास में आखिरी स्थान पर रहने वाली टीमों की:

सालटीममैचजीतहारनतीजा नहीं निकलाअंक
2008डेक्कन चार्जर्स (8)1421204
2009कोलकाता नाइट राइडर्स (8)1431017
2010पंजाब किंग्स (8)1441008
2011दिल्ली कैपिटल्स (10)144919
2012पुणे वॉरियर्स इंडिया (9)1641208
2013दिल्ली कैपिटल्स (9)1631306
2014दिल्ली कैपिटल्स (8)1421204
2015पंजाब किंग्स (8)1431106
2016पंजाब किंग्स (8)1441008
2017रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (8)1431017
2018दिल्ली कैपिटल्स (8)1459010
2019रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (8)1458111
2020राजस्थान रॉयल्स (8)1468012
2021सनराइजर्स हैदराबाद (8)1431106
2022मुंबई इंडियंस (10)1441008
2023सनराइजर्स हैदराबाद (10)1441008

नोट: आपको बता दें साल 2011, 2022, 2023 में हुए IPL में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था, तो साल 2012 और 2013 में 9 टीमों ने IPL में हिस्सा लिया था।

IPL की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और अभी तक दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ऐसी टीमें हैं जिन्होंने एक बार भी खिताबी जीत दर्ज नहीं की है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स सबसे ज्यादा (4), पंजाब किंग्स (3) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- सनराइजर्स हैदराबाद (2-2) बार आखिरी स्थान पर रहे हैं। डेक्कन चार्जर्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया और राजस्थान रॉयल्स की टीमें एक-एक बार आखिरी स्थान पर रही हैं।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications