भारत पहुंचने के बाद टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम, जानिए क्या है दिन भर का शेड्यूल?

जानिए भारतीय टीम का क्या है पूरा शेड्यूल (Photo Credit - BCCI.TV)
जानिए भारतीय टीम का क्या है पूरा शेड्यूल (Photo Credit - BCCI.TV)

Indian Team Full Schedule 4th July : भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टाइटल जीतने के बाद वापस इंडिया पहुंच चुकी है। भारतीय टीम की विशेष फ्लाइट सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। वतन वापसी के बाद भारतीय टीम का आज का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को कई कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। टीम इंडिया को आज ही दिल्ली से मुंबई के लिए भी उड़ान भरनी है।

Ad

हम आपको बताते हैं कि भारतीय टीम का आज का पूरा शेड्यूल क्या-क्या है?

1.एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भारतीय टीम सीधे होटल आईटीसी मौर्य के लिए रवाना हुई। यहां पर टीम का जमकर स्वागत किया गया।

2.टीम इंडिया फ्रेश होकर सबसे पहले पीएमओ जाएगी, जहां पर 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी टीम मुलाकात करेगी। पीएमओ में 10 से 12 बजे तक समारोह है।

3.इसके बाद टीम वापस होटल चली आएगी और कुछ देर बाद मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी।

4.मुंबई पहुंचने के बाद टीम इंडिया शाम 5 बजे तक वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचेगी, जहां पर 5 बजे से शाम 7 बजे तक ओपन बस में विक्ट्री परेड होगा।

5.इसके बाद शाम 7 बजे से 7:30 बजे तक वानखेड़े स्टेडियम में एक छोटा सा समारोह होगा और फिर सभी खिलाड़ी वापस होटल चले जाएंगे।

Ad

2007 टी20 वर्ल्ड कप की यादें एक बार फिर होंगी ताजा

भारतीय टीम की अगर बात करें 2007 टी20 वर्ल्ड कप की तरह एक बार फिर मुंबई में विक्ट्री परेड होगा। भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। टीम ने 2007 में टाइटल जीता था और अब 2024 में खिताब अपने नाम किया है। एम एस धोनी की अगुवाई में जब टीम इंडिया ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था तो उसके बाद ओपन बस में पूरी टीम को मुंबई में घुमाया गया था और हजारों फैंस का हुजूम उस दौरान उमड़ पड़ा था। इस बार भी वैसा ही कुछ देखने को मिल सकता है।

2007 टी20 वर्ल्ड कप की यादों को ताजा करने के लिए ही मुंबई में एक बार फिर से टीम इंडिया की विक्ट्री परेड होगी और वैसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications