महेंद्र सिंह धोनी को लेकर महिला खिलाड़ियों के आए बयान

स्मृति मन्धाना
स्मृति मन्धाना

Ad

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर थमा नहीं है और यह लगातार जारी है। इसी क्रम में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मन्धाना का नाम भी जुड़ गया है। महेंद्र सिंह धोनी के बारे में स्मृति मन्धाना ने कहा कि धोनी सर ने लोगों को प्रेरणा दी है। इसके अलावा उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की वर्ल्ड कप फाइनल मैच की पारी को भी याद किया।

स्मृति मन्धाना ने कहा कि मुझे अब भी याद है जब माफ़ी सर 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में बल्लेबाजी के लिए गए थे और उनके चेहरे पर आत्मविश्वास नजर आ रहा था। मुझे इससे प्रेरणा मिली। मुझे यकीन है कि उन्होंने अपने आस-पास के लोगों को बेहतर क्रिकेटर बनने और इंसान बनने के लिए प्रेरित किया होगा। बीसीसीआई विमिन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी करते हुए स्मृति मन्धाना ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में इन बातों का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें: पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किया बड़ा खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी के लिए मिताली राज ने भी दिया बयान

भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने भी महेंद्र सिंह धोनी एक प्रेरणा हैं और हर छोटे शहर से आने वाले लड़कों के लिए सपना है। मिताली ने कहा कि मुश्किल समय में शांत रहकर परिस्थितियों का सामना करना मुझे धोनी की अच्छी बात लगती थी। मिताली राज ने भी बीसीसीआई विमिन के ट्विटर हैंडल पर वीडियो के जरिये अपनी बात कही।

Ad

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद से विश्व भर से उनके लिए प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अनगिनत दिग्गजों ने क्रिकेट में धोनी के योगदान की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। धोनी ने एक इन्स्टाग्राम पोस्ट में अपने क्रिकेटिंग सफर का वीडियो जारी करते हुए संन्यास के बारे में बताया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी अब आईपीएल में अपने शानदार शॉट दिखाने के लिए तैयार हैं। फ़िलहाल वह चेन्नई में टीम के साथ कैम्प में हिस्सा ले रहे हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications