IPL 2017: बड़ा दिन और बड़े खिलाड़ियों का प्रदर्शन : स्टीव स्मिथ

राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मंगलवार को पहले क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रन से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। मैच के हीरो युवा ऑफ़ स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर मैच के हीरो बनकर निकले। 16 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाले सुंदर को मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किया। मैच के बाद आईपीएल से वार्ता में इस खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफों के पुल बांधे हैं। इसके अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी जीत के लिए धोनी को श्रेय दिया। स्टीव स्मिथ ने कहा "यह वर्ष शानदार रहा है। हमने उन्हें (मुंबई इंडियंस को) तीन बार हराया है और बड़े दिन में बड़े खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की। धोनी के साथ ही इस जीत का श्रेय रहाणे और अनोज तिवारी को भी जाता है।" स्मिथ के अलावा वाशिंगटन सुन्दर ने भी धोनी को मदद करने वाला खिलाड़ी करार दिया। बकौल सुन्दर "एक बड़ी टीम के सामने अच्छे स्तर पर अच्छा करना दिल को सुकून प्रदान करता है। खासकर एक दर्शकों से भरे हुए मैदान पर। मैं इसका श्रेय अपने माता-पिता को देता हूं। मुझे लगता है कि चीजों को साधारण करने का प्रयास मुझे ऐसा करने में सक्षम बनाता है। माही भाई मददगार रहे हैं। अभी मैं प्रयोग करने पर ध्यान नहीं दे रहा हूं। मैं वहां जाकर अच्छा करने की ओर ध्यान दे रहा हूं। मुझे लगता है कि हम ट्रॉफी भी जीत सकते हैं।" गौरतलब है कि इस सीजन में चोटिल रविचंद्रन अश्विन की जगह खेलते हुए वाशिंगटन सुन्दर ने 21 से भी अधिक की औसत से 10 मैचों में 8 विकेट लिये हैं। उन्होंने इस दौरान 7 से भी कम की औसत से रन खर्च किये हैं। उन्हें अब फाइनल में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलते हुए देखा जा सकता है। यह आरपीएस के लिए पहला आईपीएल फाइनल है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications