IPL 2017 : मुंबई इंडियन्स के कोच ने की पुष्टि, अम्बाती रायुडु को ग्रेड 1 ग्रोइन चोट लगी

मुंबई इंडियन्स के प्रमुख कोच महेला जयवर्धने ने पुष्टि की है कि अम्बाती रायुडु को ग्रेड 1 ग्रोइन चोट लगी है और वह कम से कम एक सप्ताह या 8 दिन के लिए मैदान से दूर रहेंगे। रायुडु को राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के उद्घाटन मुकाबले में खिंचाव की समस्या हुई थी। रायुडु को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में सुपरजायंट की पारी के दौरान स्ट्रेचेर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था, जिसके बाद कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा, 'हमें लगता है कि यह ग्रोइन या हैमस्ट्रिंग की समस्या है।' जब रायुडु को मैदान से बाहर ले जाया गया तब इसकी जानकारी नहीं थी कि उन्हें किस प्रकार की चोट लगी है। फ्रैंचाइज़ी के कोच के रूप में पहला सत्र बिता रहे श्रीलंकाई दिग्गज ने साथ ही कहा कि रायुडु की परिस्थिति का आकलन 7-8 दिन के बाद एक बार फिर किया जाएगा। इन आठ दिनों में रायुडु एक्शन से बाहर रहेंगे जबकि मुंबई का कार्यक्रम बेहद कड़ा रहने वाला है क्योंकि उसे इस बीच 4 मैच खेलना है। 31 वर्षीय बल्लेबाज इन मैचों में निश्चित ही शिरकत नहीं कर सकेंगे। मुंबई को 9 से 16 अप्रैल के बीच चार मैच खेलना है। सबसे पहले 9 अप्रैल को वह कोलकाता नाइटराइडर्स से ईडन गार्डन्स पर भिड़ेगी। इसके बाद 12 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह अपना पहला घरेलू मैच खेलेगी। 16 अप्रैल को मुंबई को बैंगलोर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना करना है। फिर गुजरात लायंस की टीम वानखेड़े स्टेडियम का दौरा करेगी। यह भी पढ़ें : IPL 2017 : महेंद्र सिंह धोनी को आचार संहिता के लेवल 1 का दोषी माना गया निश्चित ही रायुडु इन मुकाबलों में शिरकत नहीं कर पाएंगे। उम्मीद है कि 20 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वह मैदान संभाले। अब यह देखने लायक होगा कि रायुडु समय पर ठीक होते है या नहीं। बहरहाल, रायुडु भी उन चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो चुके हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग में चोट की वजह से नहीं खेल पा रहे हैं। भारतीय टीम के लोकेश राहुल, मुरली विजय, रविचंद्रन अश्विन आईपीएल के 10वें संस्करण में नहीं खेल रहे हैं। विदेशी खिलाड़ियों में मिचेल मार्श, क्विंटन डी कॉक भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, एंजेलो मैथ्यूज और ड्वेन ब्रावो फ़िलहाल फिट नहीं है और उनकी वापसी की उम्मीद फिट होने पर टिकी है। उमेश यादव और रविंद्र जडेजा ने टूर्नामेंट के शुरुआती सत्र में आराम करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियन्स को अगले सप्ताह के लिए अम्बाती रायुडु का तगड़ा विकल्प खोजना होगा क्योंकि वह उनके प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। मुंबई के लिए 2017 आईपीएल की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसे अपने पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट से शिकस्त झेलना पड़ी थी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications