एमएस धोनी को किसी को कुछ भी साबित करने की जरुरत नहीं : शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि 35 वर्षीय धोनी को किसी को कुछ साबित करने की जरुरत नहीं है और वह एक प्रेरणादायी व्यक्ति हैं। 47 वर्षीय वॉर्न ने रांची में जन्में एमएस धोनी के समर्थन में ट्विटर पर अपने विचार प्रकट किए।

Ad

वॉर्न ने ट्वीट में कहा, 'एमएस धोनी को किसी को कुछ साबित करने की जरुरत नहीं है, वह सभी प्रारूपों में दिग्गज और शानदार खिलाड़ी हैं। धोनी बेहतरीन कप्तान भी है और प्रेरक है।' मौजूदा आईपीएल में लचर प्रदर्शन के कारण धोनी अभी आलोचकों के निशाने पर हैं। राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से पांच मैच खेलते हुए धोनी ने 87 की स्ट्राइक रेट और 15 की औसत से 61 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में आया, जब चौथे क्रम पर उतरकर उन्होंने 28 रन की पारी खेली। यह भी पढ़ें : राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया आरसीबी के खिलाफ पारी के दौरान धोनी ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर एक जड़ा जो आकर्षण का केंद्र रहा। धोनी ने इतने दम से यह शॉट मारा कि गेंद सीधे चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई। हालांकि, धोनी आरपीएस की तरफ से अंत तक नहीं सके और शेन वॉटसन की गेंद पर अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए। धोनी के पास शेन वॉर्न के बयान को सार्थक करने का अच्छा मौका शनिवार को है, जब उनकी टीम अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला करेगी। हालांकि, आखिरी बार जब पुणे अपने घर में खेली थी तब महज 105 रन पर ऑलआउट हो गई थी। दिल्ली डेयरडेविल्स ने तब सुपरजायंट के सामने 203 रन का लक्ष्य रखा था। शनिवार को जब गत चैंपियन से वह मुकाबला करेगी तब अपने घरेलू मैदान में प्रदर्शन सुधारना चाहेगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications