आईपीएल के इतिहास में ऐसे कई क्रिकेटर हैं, जो अलग-अलग आईपीएल सीजन में अलग-अलग टीमों की ओर से खेल चुके हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ऐसी टीमें है,जो आईपीएल ऑक्शन में अपने पुराने खिलाड़ियों को रिटेन करना ज्यादा पसंद करती हैं। किंतु आईपीएल के नियम के अनुसार हर टीम अपनी पुरानी टीम के सभी खिलाड़ियों को रिटेन नहीं कर सकती, कुछ खिलाड़ियों को उन्हें अपनी टीम से जाने देना पड़ता है।
आईपीएल में कुछ ऐसे क्रिकेटर हैं जो पूर्व में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं, किंतु इस दौरान इन क्रिकेटरों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। किंतु जब यही क्रिकेटर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चुने गए, तो इन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी दर्शकों को हैरान कर दिया। तो आइए जान लेते हैं मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले 3 पूर्व क्रिकेटरों के बारे में जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी भाग्यशाली रहे।
#3 अंबाती रायडू
अंबाती रायडू हमेशा से ही मुंबई इंडियंस टीम के लिए एक अच्छे बल्लेबाज साबित हुए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम में अंबाती रायडू एक फिनिशर का रोल अदा करते थे। सभी को हैरान करते हुए मुंबई इंडियंस ने 2018 के ऑक्शन में अंबाती रायडू को अपनी टीम में शामिल करना उचित नहीं समझा। इसी का फायदा उठाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उन्हें मात्र 2.2 करोड रुपए की राशि में अपनी टीम में शामिल किया।
क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना यह था कि महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू को एक अतिरिक्त क्रिकेटर के रूप में उपयोग में लाएंगे। जबकि इसके विपरीत 2018 की सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने अंबाती रायडू को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। अंबाती रायडू का प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काबिले तारीफ रहा, इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया। चेन्नई की ओर से 2018 की सीजन में अंबाती रायडू ने कुल 602 रन बनाए और टीम के टॉप स्कोरर में एक रहे ।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।