आईपीएल 2019: 3 खिलाड़ी जो मुंबई इंडियंस के मध्य क्रम के संकट को कर सकते हैं खत्म

Enter caption

पिछले कुछ समय से मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी समस्या उसका मध्यक्रम रहा है। युवराज सिंह, सूर्यकुमार यादव और पोलार्ड ने मध्य क्रम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 37 गेंदों में 36 रन बनाये जो कि इस टीम के मध्यक्रम के संघर्ष को दर्शाता है।

पिछले सीज़न प्ले ऑफ तक भी न पहुँच पाने वाली मुंबई इंडियंस को बेहतर प्रदर्शन के लिए तुरंत इस समस्या को हल करने की आवश्यकता है। यहां हम उन तीन खिलाड़ियों पर नज़र दाल रहे हैं जो मुंबई इंडियं के मध्य-क्रम के संकट को हल करने में मदद कर सकते हैं।


1. सिद्धेश लाड

सिध्देश लाड ने अपनी राज्य की टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है
सिध्देश लाड ने अपनी राज्य की टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है

घरेलू क्रिकेट में सिद्धेश लाड अपनी टीम मुंबई के लिए हाल ही में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उनकी टीम की जीत में उनका अहम योगदान रहा और कई बार उन्होंने टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला था।

लाड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए वही भूमिका निभा सकते हैं, और शीर्ष क्रम में विफल होने की स्थिति में अपनी टीम को बचाने में मदद कर सकते हैं।


2. ईशान किशन

ईशान किशन ने पिछले सीज़न में अच्छा प्रदर्शन किया था
ईशान किशन ने पिछले सीज़न में अच्छा प्रदर्शन किया था

ईशान किशन इस समय शायद अपने सबसे अच्छे फॉर्म में हैं। इतने अच्छे फॉर्म के बावजूद अब तक उनका अंतिम एकादश में शामिल न होना बेहद आश्चर्यजनक रहा है क्योंकि वह गेंद को अच्छी तरह से मार रहे हैं।

पिछले साल किशन को मुंबई इंडियंस ने छह करोड़ में खरीदा था। उन्होंने कुछ मैचों में सराहनीय प्रदर्शन किया और एक विकेटकीपर के रूप में नहीं तो एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में अंतिम एकादश में उन्हें निश्चित रूप से जगह मिलनी चाहिए थे।


3. इविन लुईस

लुईस को 2018 आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने खरीदा था
लुईस को 2018 आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने खरीदा था

इविन लुईस को 2018 की आईपीएल नीलामी में खरीदा गया था और एक सलामी बल्लेबाज के रूप में देखा गया था। हालाँकि, क्विंटन डी कॉक के आने से लुईस की टीम में जगह अनिश्चित हो गयी।

लुईस वर्तमान पीढ़ी के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक हैं और अपने छोटे से टी 20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक दो शतक लगा चुके हैं। वह सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी कर सकते हैं और उनकी तेज़ रन बनाने की क्षमता के चलते रोहित शर्मा को भी अपनी पारी को गति दे सकने का समय मिलेगा।

ऐसे में लुईस को सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है, और मध्य क्रम को स्थिर करने के लिए डी कॉक को तीसरे नंबर पर खिलाया जा सकता है।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma