आईपीएल 2019 के 48 मैच समाप्त हो चुके हैं। आईपीएल के इस सीजन के समाप्त होने के तुरंत बाद वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है जिसको लेकर लगभग सभी देश अपनी तैयारियां शुरू कर चुके हैं। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी एक बुरी खबर है। शानदार फॉर्म में चल रहे डेविड वॉर्नर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच खेलने के बाद स्वदेश लौट गए हैं जहां वे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड कप के लिए होने वाले तैयारियों में जुटेंगे।
उन्होंने इस सीजन कुल 12 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 69.20 की औसत से 692 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 8 अर्द्धशतक शामिल हैं। वॉर्नर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने आखिरी मैच में 56 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने थे
गौरतलब हो कि डेविड वॉर्नर टीम के सलामी बल्लेबाज थे, सनराइजर्स हैदराबाद में अन्य खिलाड़ी उनके विकल्प के रूप में मौजूद हैं, उनमें से हम 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जो डेविड वॉर्नर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं।
#1.रिकी भुई:
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f7ad4-15566119917072-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f7ad4-15566119917072-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f7ad4-15566119917072-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f7ad4-15566119917072-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f7ad4-15566119917072-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f7ad4-15566119917072-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f7ad4-15566119917072-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f7ad4-15566119917072-800.jpg 1920w)
आंध्र प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रिकी भुई भी डेविड वॉर्नर के विकल्प हो सकते हैं। उनके पास सलामी बल्लेबाज के तौर पर अच्छी पारी खेलने की क्षमता है। इसके अलावा फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट में खेलने के कारण कई पिचों का अच्छा ज्ञान है। वे मुंबई और बेंगलुरु के पिचों पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं क्योंकि वे वहां पर कई घरेलू मैच खेल चुके हैं।
रिकी भुई 2018-19 के रणजी सीजन में आंध्र प्रदेश की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 8 मैचों में 755 रन बनाए थे। इसके अलावा रिकी भुई अब तक 35 टी20 मैचों में हिस्सा ले चुके हैं जिसमें उन्होंने 32.34 की औसत से 841 रन ले चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.49 का रहा है। वे टी20 क्रिकेट में 6 अर्धशतक और एक शतक भी जड़ चुके हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।
#2. बिली स्टैनलेक:
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e7ed8-15566120133129-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e7ed8-15566120133129-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e7ed8-15566120133129-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e7ed8-15566120133129-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e7ed8-15566120133129-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e7ed8-15566120133129-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e7ed8-15566120133129-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e7ed8-15566120133129-800.jpg 1920w)
बिली स्टैनलेक अपने पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया थाl ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक ने पिछले सीजन में अपने सीमित समय में ही बहुत ही अच्छा प्रभाव छोड़ा था। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2017 में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की ओर से किया था।
बिली स्टैनलेक ने उस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए केवल दो मैच खेले थे। साल 2018 में वे सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा बने l उन्होंने पिछले सीजन कुल 4 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 26.0 की औसत से कुल 5 विकेट चटकाए थे।
विदेशी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें अभी तक इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। हैदराबाद के पास कई तेज गेंदबाजी विकल्प उपलब्ध है लेकिन वे सभी भारतीय हैं। संभव है कि गेंदबाजी विभाग में बदलाव करके बिली स्टैनलेक को लाया जाए और बल्लेबाजी विभाग में किसी भारतीय खिलाड़ी को जगह दी जाए।
#1. मार्टिन गप्टिल:
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/71e03-15566121058634-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/71e03-15566121058634-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/71e03-15566121058634-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/71e03-15566121058634-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/71e03-15566121058634-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/71e03-15566121058634-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/71e03-15566121058634-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/71e03-15566121058634-800.jpg 1920w)
सलामी बल्लेबाज की बात की जाए तो मार्टिन गप्टिल, डेविड वॉर्नर के अच्छे विकल्प हो सकते हैं क्योंकि सलामी बल्लेबाजों में इनसे अधिक अनुभवी कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं है। गप्टिल पिछले सीजन अनसोल्ड रहे थे जबकि इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस पर ही उन्हें खरीदकर अपने टीम में शामिल कर लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद टीम में कई सलामी बल्लेबाज मौजूद थे लेकिन फिर भी उन्होंने मार्टिन गप्टिल को भी खरीदा इससे यह लगता है कि वे इसी समय के लिए गप्टिल को खरीद लिया था। मार्टिन गप्टिल ने इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है उन्हें डेविड वॉर्नर के जाने के बाद प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
मार्टिन गप्टिल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। मार्टिन ने अब तक 10 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 21.0 की औसत से 189 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.1 का रहा है।