आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस सीजन चेन्नई की यह दूसरी पराजय है। एमएस धोनी की अनुपस्थिति में सुरेश रैना चेन्नई की कप्तानी कर रहे थे। डेविड वॉर्नर मैन ऑफ़ द मैच रहे। चेन्नई की हार के मुख्य कारणों के बारे में यहां चर्चा करेंगे।
अम्बाती रायडू की धीमी पारी
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9cdc2-15555603992801-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9cdc2-15555603992801-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9cdc2-15555603992801-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9cdc2-15555603992801-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9cdc2-15555603992801-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9cdc2-15555603992801-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9cdc2-15555603992801-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9cdc2-15555603992801-800.jpg 1920w)
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को एक मजबूत स्कोर की जरूरत थी और क्रीज पर खड़े अम्बाती रायडू पर इसकी पूरी जिम्मेदारी थी। पिछले सीजन में रायडू ने यह करके दिखाया था। इस मैच में उनका बल्ला संघर्ष करता हुआ नजर आया। रायडू ने 21 गेंद में नाबाद 25 रन बनाए और चेन्नई की टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर भी नहीं बना पाई। रायडू की इस धीमी पारी के कारण चेन्नई मैच में पहली पारी के बाद ही पिछड़ गई और पराजय का सामना करना पड़ा।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।
राशिद खान की गेंदबाजी
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/21b3f-15555603669623-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/21b3f-15555603669623-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/21b3f-15555603669623-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/21b3f-15555603669623-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/21b3f-15555603669623-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/21b3f-15555603669623-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/21b3f-15555603669623-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/21b3f-15555603669623-800.jpg 1920w)
हैदराबाद के लिए इस गेंदबाज ने काफी प्रभावशाली गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में महज 17 रन दिए और 2 अहम विकेट हासिल किये। राशिद खान खान ने पहले कप्तान सुरेश रैना को चलता किया, उसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए केदार जाधव को भी आउट कर दिया। इन दोनों विकेटों के बाद चेन्नई की रन गति में खासी गिरावट देखने को मिली और अंतिम ओवर तक यह स्थिति बनी रही।
हैदरबाद के ओपनर बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/894f5-15555602399506-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/894f5-15555602399506-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/894f5-15555602399506-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/894f5-15555602399506-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/894f5-15555602399506-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/894f5-15555602399506-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/894f5-15555602399506-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/894f5-15555602399506-800.jpg 1920w)
लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए पावर-प्ले के दौरान ही अर्धशतक जड़ दिया। वॉर्नर ने 25 गेंद पर 50 रन बनाए और दस चौके जड़े। उनके बाद जॉनी बेयरस्टो ने मोर्चा संभाला और आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए 44 गेंद पर नाबाद 64 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। वॉर्नर और बेयरस्टो की बल्लेबाजी ने चेन्नई की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।