आईपीएल 2019: बेस्ट आईपीएल इलेवन जो मुंबई इंडियंस को हरा सकती है

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 

मध्य क्रम: विराट कोहली, अम्बाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी

Ad
अम्बाती रायुडू

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और चेन्नई सुपर किंग्स के अम्बाती रायुडू और महेंद्र सिंह धोनी इस प्लेइंग इलेवन के मध्य क्रम को बनाते हैं।

Ad
विराट कोहली 

विराट और रायडू पारी को सँभालने व समय आने पर लम्बे शॉट मारने में पूर्ण तरीके से सक्षम हैं। विराट कोहली की बात करें, तो दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने अब तक के अपने आईपीएल करियर में 163 मुकाबले खेले हैं, जिसमे उन्होंने 38.35 की औसत और 130.76 के स्ट्राइक रेट से 4948 रन बनाए हैं।

Ad

वहीं दूसरी ओर अम्बाती रायडू ने आईपीएल में 130 मुकाबले खेले हैं, जिसमे उन्होंने 29.3 की औसत और 130 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3018 रन बनाए हैं। रायडू ने साल 2018 के सीजन में शानदार प्रदर्शन करा था और 602 रनों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे थे।

महेंद्र सिंह धोनी

इन दोनों खिलाड़ियों के साथ मध्य क्रम को मज़बूत बनाने का काम करते है भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी। यह खिलाड़ी अपना दिन होने पर किसी भी गेंदबाज़ के छक्के छुड़ा सकता है और तेज़ी से रन बनाने में पूरी तरीके से सक्षम है। साल 2018 के उनका प्रदर्शन काफी उम्दा रहा था, जिसके चलते वह इस टीम में अपनी जगह बनाते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications