आईपीएल 2019: मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों की पूरी सूची

Enter caption

आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खाली स्थानों पर 7 में से छह खिलाड़ियों को खरीदा। जयपुर में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया और युवराज सिंह तथा लसिथ मलिंगा जैसे नामों को अपने साथ जोड़ा। मुंबई की टीम में मलिंगा मेंटर की भूमिका निभाने के बाद वापस खिलाड़ी के रूप में आए हैं।

Ad

लसिथ मलिंगा को 2 करोड़ रूपये में खरीदा गया। इसके अलावा युवराज सिंह को 1 करोड़ रूपये में खरीदा गया। बरिंदर सरन को सबसे अधिक राशि में खरीदा गया और उन पर 3 करोड़ 40 लाख रूपये की बोली लगाई गई। अनमोलप्रीत सिंह को 80 लाख रूपये में खरीदा गया। इसके अलावा पंजक जैसवाल 20 लाख और रसिख डार भी को भी 20 लाख बेस प्राइस में खरीदा गया।

मुंबई इंडियंस ने अपने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया था तथा उनके पास 7 खिलाड़ी खरीदने का स्लॉट था। एक विदेशी और 5 भारतीय खिलाड़ियों के साथ उन्होंने 6 नाम अपने साथ जोड़े और टीम में कुल खिलाड़ियों की संख्या 24 हो गई है। एक टीम में 25 खिलाड़ी तक शामिल किये जा सकते हैं।

इस बार आईपीएल नीलामी के लिए लम्बा कार्य्रकम नहीं था। सभी आठ टीमों को मिलाकर कुल 70 खिलाड़ी खरीदे जाने थे। सबसे ज्यादा पर्स राशि किंग्स इलेवन पंजाब के पास थी और सबसे कम राशि चेन्नई सुपरकिंग्स के पास थी। युवराज सिंह को टीम में शामिल करना मुंबई के लिए प्लस पॉइंट कहा जा सकता है, इसके अलावा मलिंगा के आने से गेंदबाजी में मजबूती आएगी।

मुंबई इंडियंस के 24 सदस्यों की सूची:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कडेंय, राहुल चहर, अनुकूल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तरे, क्विटन डी कॉक, एविन लुईस, किरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेनेघन, एडम मिल्ने और जेसन बेहरनडॉर्फ, युवराज सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, लसिथ मलिंगा, बरिंदर सरन, पंकज जैसवाल, रसिख डार।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications