न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में आईपीएल में कमेंट्री कर रहे साइमन डूल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के क्रोधित फैन से मौत की धमकी दी गई। डूल ने सोशल मीडिया पर धर्निश मूर्ति नामक फैन की बातों अवाला एक स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया। उन्हें आरसीबी के खिलाफ बोलने के लिए जानलेवा परिणाम भुगतने की धमकी मिली।
गौरतलब है कि आईपीएल में अब तक आरसीबी ने खाता भी नहीं खोला है। हताश फैन्स सोशल मीडिया पर नफरत भरी चीजें लिख रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रशंसकों को फ़िलहाल जीत का जश्न मनाने को नहीं मिला है। उनके लिए आरसीबी की खामियां सुनना असहनीय हो रहा है।साइमन डूल ने आरसीबी के निराश फैन को एक स्क्रीन शॉट के साथ चिल रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मुझे याद नहीं कि मैंने आरसीबी के लिए ऐसा क्या बोला कि फैन भड़क गया।
![धरà¥à¤¨à¤¿à¤¶ मà¥à¤à¤¸à¥ à¤à¥à¤¶ नहà¥à¤ हà¥, पता नहà¥à¤ मà¥à¤à¤¨à¥ à¤à¥à¤¯à¤¾ à¤à¤¹à¤¾ हà¥, यह à¤à¥à¤°à¤¿à¤à¥à¤ à¤à¥ बात हॠदà¥à¤¸à¥à¤¤ à¤à¤¸à¤²à¤¿à¤ à¤à¤¿à¤² रहà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2a90d-15544460104411-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2a90d-15544460104411-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2a90d-15544460104411-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2a90d-15544460104411-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2a90d-15544460104411-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2a90d-15544460104411-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2a90d-15544460104411-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2a90d-15544460104411-800.jpg 1920w)
![सà¥à¤à¥à¤ सà¥à¤à¤¾à¤¯à¤°à¤¿à¤¸ नॠà¤à¤¹à¤¾ à¤à¤¿ à¤à¤¸ वà¥à¤¯à¤à¥à¤¤à¤¿ नॠसहॠà¤à¤¹à¤¾ हà¥, हालाà¤à¤à¤¿ à¤à¤¨à¥à¤¹à¥à¤à¤¨à¥ मà¤à¤¾à¤ à¤à¤¸à¤¾ लिà¤à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/595d1-15544490225341-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/595d1-15544490225341-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/595d1-15544490225341-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/595d1-15544490225341-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/595d1-15544490225341-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/595d1-15544490225341-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/595d1-15544490225341-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/595d1-15544490225341-800.jpg 1920w)
![माà¤à¤ सालà¥à¤µà¥ नॠà¤à¥à¤à¤à¥ लà¥à¤¤à¥ हà¥à¤ à¤à¤¹à¤¾ à¤à¤¿ à¤à¤¸à¤¨à¥ à¤
à¤à¤à¥à¤°à¥à¤à¥ à¤à¥ हतà¥à¤¯à¤¾ à¤à¤° दॠहà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2911c-15544491008414-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2911c-15544491008414-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2911c-15544491008414-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2911c-15544491008414-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2911c-15544491008414-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2911c-15544491008414-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2911c-15544491008414-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2911c-15544491008414-800.jpg 1920w)
इससे पहले भी डूल को आलोचना झेलनी पड़ी है, श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड के मुकाबले पर उन्होंने कहा था कि दर्शक मौसम में बदलाव को बकवास बताएंगे बाद में सूरज आने को कहेंगे और फिर वापस शिकायत करेंगे। इसके बाद उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी।
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को आईपीएल 2019 में अब तक हार का ही सामना करना पड़ा है। उनकी टीम हर बार मुकाबले हार रही है। आलोचना होने पर फैन्स क्रोधित हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर उल्टे-सीधे बयान भी देते हुए दिखे हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं