आईपीएल 2019: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चोटिल होने के बाद जसप्रीत बुमराह को लेकर मुंबई इंडियंस ने दिया अपडेट

Enter caption

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए आईपीएल मैच में उस वक्त दर्शकों की सांसें थम गई थीं, जब जसप्रीत बुमराह बॉल पकड़ने के चक्कर में गिरे और उनके कंधे में चोट लग गई थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को लगने लगा था कि कहीं बुमराह की यह चोट भारत को विश्वकप में भारी न पड़ जाए। हर कोई बुमराह के ठीक होने की कामना करने लगा। हालांकि, अब परेशान होने की कोई बात नहीं है। मुंबई इंडियंस टीम के प्रबंधन ने बुमराह को लेकर सकारात्मक खबर दी है। बताया गया है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

Ad

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए दोनों टीमों के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यह मैच 37 रनों से जीत लिया था। दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने आतिशी पारी खेलते हुए 27 गेंदों पर सात चौके और सात छक्कों की मदद से 78 रन बनाए थे। दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में गेंद पकड़ने के दौरान ही बुमराह को चोट लग गई थी। इसके बाद वह बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे। मुंबई इंडियंस टीम के प्रबंधन ने जानकारी दी कि बुमराह की चोट इतनी गंभीर नहीं है कि देश की जनता परेशान हो। वह अगले मैच के लिए टीम को अपनी सेवाएं देंगे।

Enter caption

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने भी बुमराह की चोट की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी हालत ठीक है। अचानक इस तेज गेंदबाज की गेंद पकड़ने के दौरान गिरने से मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उस वक्त उन्हें ज्यादा दर्द महसूस हो रहा था लेकिन कुछ प्राथमिक उपचार के बाद वह राहत महसूस कर रहे हैं। मालूम हो कि इंग्लैंड में 30 मई से विश्वकप शुरू हो रहा है। इसमें भारतीय तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह की कंधों पर है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पहले ही कह दिया था कि बुमराह चाहें तो विश्वकप के लिए आईपीएल के 12वें संस्करण से विश्राम लेने का फैसला कर सकते हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications