आईपीएल 2019: धीमे ओवर रेट के कारण रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख रूपये का जुर्माना

Enter caption

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। उनकी टीम ने गेंदबाजी के दौरान ओवर रेट बरकरार नहीं रखा इसलिए धीमे रेट की वजह से उन पर यह फाइन लगाया गया है। मुंबई को मैच में शिकस्त का सामना भी करना पड़ा था। यह मैच शनिवार को मोहाली में खेला गया था।

Ad

आईपीएल के बयान में कहा गया है कि मुंबई इंडियंस की पूरी टीम ने धीमे ओवर रेट की गलती इस सीजन में पहली बार की है इसलिए सिर्फ रोहित शर्मा पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया जाता है। रोहित शर्मा के फैन्स के लिए यह एक बड़ा झटका कहा जा सकता है। धीमी गति के बाद टीम को जीत दर्ज करने में सफलता हासिल होती तब भी ठीक रहता लेकिन यह एक दोहरा झटका ही है।

मोहाली में खेले गए मैच में किंग्स XI पंजाब ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरो में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाये, जवाब में किंग्स XI पंजाब ने 19वें ओवर में दो विकेट खोकर ही जीत हासिल कर ली। मयंक अग्रवाल को धुआंधार पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक ज्यादा ख़ास नहीं रहा है। उन्होंने तीन मैचों में 2 बार पराजय का सामना किया है। एक मैच में उन्हें जीत मिली है, यह मुकाबला उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता था। मुंबई के फ़िलहाल 2 अंक है। दिल्ली और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों ने मुंबई इंडियंस को पराजित किया है। रोहित शर्मा का बल्ला भी ज्यादा अच्छा खेल दिखाने में नाकाम ही रहा है।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications