आईपीएल 2019: अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा चोटिल

Ankit
Eसुउ

आईपीएल के इस संस्करण में खिलाड़ियों के चोटिल होने का क्रम लगातार जारी है। अब इस फेहरिस्त में एक और बड़ा नाम जुड़ता दिख रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं। मंगलवार की शाम को रोहित अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में चोट से जूझते हुए नजर आए। अभ्यास सत्र के दौरान रोहित को अपने दायीं जांघ (थाई) में दर्द महसूस हुआ,जिसके बाद वह अभ्यास छोड़कर चले गए।

Ad

चोट के बाद रोहित शर्मा मैदान में लेटे हुए नजर आए जिसके बाद मुंबई इंडियंस के फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल रोहित को देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने भारतीय सलामी बल्लेबाज की जाँच की, जिसके बाद रोहित मैदान से बाहर हो गए। उनकी चोट को लेकर सकारात्मक खबर यह रही कि, वह जांच के बाद बिना किसी की मदद के ही सीढ़ियां चढ़कर ड्रेसिंग रूम में चले गए। बुधवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होना है। चोट के कारण रोहित शर्मा इस मैच से बाहर भी हो सकते हैं हालांकि अब तक मुंबई इंडियंस की ओर से उनकी चोट के लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इससे पहले मुंबई के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोटिल हुए थे। तब भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फरहत ने बुमराह की चोट की स्थिति की जांच करने के लिए तुरंत मुंबई इंडियंस टीम के फिजियो नितिन पटेल से संपर्क किया था। ऐसी ही प्रक्रिया से अब रोहित शर्मा को भी गुजरना पड़ेगा। रोहित शर्मा की चोट मुंबई इंडियंस के साथ साथ भारतीय टीम की चिंताएं भी बढ़ा सकती हैं।

गौरतलब है कि इंग्लैण्ड में आगामी विश्वकप 30 मई से खेला जाना है। विश्वकप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान 15 अप्रैल को होना है।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications