आईपीएल 2019 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विशाखापट्नम में खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में दिल्ली कपिटल्स को कुल 3 बार हरा चुकी है। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास में 8वीं बार फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। चेन्नई सुपरकिंग्स 12 मई को हैदराबाद में मुंबई इंडियंस के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमें 3-3 बार चैंपियन रह चुकी हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और दिल्ली कपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली कपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस मैच में शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसी ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और अपने टीम को जीत दिलाई।
यूं तो इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की हार के कई कारण थे लेकिन हम यहां पर मुख्य तीन कारणों के बारे में बात करेंगे।
#3. दिल्ली कपिटल्स के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन:
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c02ca-15575472056703-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c02ca-15575472056703-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c02ca-15575472056703-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c02ca-15575472056703-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c02ca-15575472056703-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c02ca-15575472056703-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c02ca-15575472056703-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c02ca-15575472056703-800.jpg 1920w)
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही पिछले मैच (एलिमिनेटर) में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपने टीम को जीत दिलाने वाले वाले पृथ्वी शॉ 6 गेंदों मात्र 5 रन ही बना सके और दीपक चाहर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए इसके बाद बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी 14 गेंदों पर 18 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच आउट हो गए।
ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों का खराब फॉर्म ही दिल्ली कैपिटल्स के हार का प्रमुख कारण बनी क्योंकि उसके बाद बल्लेबाजी करने आए कॉलिन मनरो और श्रेयस अय्यर भी अच्छे फॉर्म में नहीं दिखे और जल्दी ही अपना विकेट खोकर पवेलियन लौट गए।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं
#2. कीमो पॉल की खराब गेंदबाजी:
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6ffe6-15575471346122-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6ffe6-15575471346122-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6ffe6-15575471346122-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6ffe6-15575471346122-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6ffe6-15575471346122-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6ffe6-15575471346122-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6ffe6-15575471346122-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6ffe6-15575471346122-800.jpg 1920w)
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के अन्य सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन कीमो पॉल ने खराब गेंदबाजी प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 ओवरों में कुल 49 रन खर्च कर दिए जबकि उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बल्लेबाजी करते हुए भी वे 7 गेंदों पर मात्र 3 रन ही बना सके थे। कीमो पॉल ने अपने पहले ओवर में 16 रन, दूसरे ओवर में 25 रन खर्च जबकि तीसरे ओवर में 9 रन खर्च किए। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में मात्र 20 रन देते हुए 1 विकेट चटकाए। अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने 4 ओवर में 21 रन देते हुए 1 विकेट जबकि इशांत शर्मा ने भी 4 ओवर में 24 रन देते हुए 1 विकेट अपने नाम किया। कुल मिलाकर कीमो पॉल की खराब गेंदबाजी ही दिल्ली कैपिटल्स के हार का मुख्य कारण बनी।
#1. फाफ डू प्लेसी और शेन वॉटसन की शानदार पारी:
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0558c-15575471528048-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0558c-15575471528048-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0558c-15575471528048-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0558c-15575471528048-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0558c-15575471528048-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0558c-15575471528048-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0558c-15575471528048-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0558c-15575471528048-800.jpg 1920w)
इस मैच मैं फाफ डू प्लेसी और शेन वॉटसन ने धमाकेदार पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई। इस सीजन शेन वॉटसन का फॉर्म अच्छा नहीं रहा लेकिन इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करके वे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मैच में अपने प्रदर्शन से सबको जवाब दिया कि कप्तान एमएस धोनी उन पर इतना भरोसा क्यों करते हैं और उन्हें इस सीजन खराब प्रदर्शन के बावजूद भी सभी मैचों में मौका क्यों दिया करते थे। इसके अलावा फाफ डू प्लेसी इससे पहले शुरुआती कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिला चुके हैं ठीक वही काम उन्होंने इस मैच में भी किया। फाफ डू प्लेसी ने थोड़ी धीमी शुरुआत की लेकिन फाफ डू प्लेसी लेकिन कीमो पॉल के ओवर को उन्होंने बड़ा बनाया और अपने एवं शेन वॉटसन के ऊपर से दबाव कम किया। दोनों खिलाड़ियों ने इस मैच में 50-50 रनों की पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए फाफ डू प्लेसी को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।