सोमवार को आईपीएल का 40 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए कप्तान स्टीव स्मिथ के अर्द्धशतक और अजिंक्य रहाणे के धुआंधार शतक की मदद से 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाये। अजिंक्य रहाणे ने 63 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 105 रनों की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य के जवाब में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के ताबड़तोड़ अर्द्धशतकों की मदद से यह मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। शिखर धवन ने 27 गेंदों में 54 रन जबकि ऋषभ पंत ने मात्र 36 गेंदो में नाबाद 78 रन बनाए। पंत को उनकी इस मैच जिताऊ पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
पॉइंट्स टेबल
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाई है। दिल्ली अब 14 अंको के साथ शीर्ष पर आ गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला हारने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स काफी समय के बाद शीर्ष से नीचे आयी है। चेन्नई अब अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3a992-15559925852349-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3a992-15559925852349-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3a992-15559925852349-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3a992-15559925852349-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3a992-15559925852349-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3a992-15559925852349-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3a992-15559925852349-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/3a992-15559925852349-800.jpg 1920w)
ऑरेंज कैप
शिखर धवन ने राजस्थान के खिलाफ 54 रन और ऋषभ पंत ने 78 रनों की पारी खेली। धवन के नाम अब इस सत्र में 11 मैचों में 401 रन हैं वह ऑरेंज कैप की सूची में चौथे स्थान पर हैं। वहीं ऋषभ पंत अब 336 रनों के साथ 9 वें स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर इस सूची में शीर्ष पर हैं।
अजिंक्य रहाणे अपने शतक की बदौलत इस सूची में 11 वें स्थान पर आ गए हैं।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/94228-15559926345147-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/94228-15559926345147-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/94228-15559926345147-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/94228-15559926345147-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/94228-15559926345147-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/94228-15559926345147-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/94228-15559926345147-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/94228-15559926345147-800.jpg 1920w)
पर्पल कैप
कगिसो रबाडा अपनी गेंदबाजी के साथ निरन्तर रहे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी 2 विकेट अपने नाम किये हैं। पर्पल कैप की रेस में रबाडा 23 विकेट लेकर सबसे आगे है। उनके बाद दूसरे नम्बर पर उनके हमवतन और चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज इमरान ताहिर हैं। ताहिर के नाम अब तक 10 मैचो में 16 विकेट हैं।
श्रेयस गोपाल ने कल 2 विकेट लिए वह अब 12 विकेट लेकर छठे स्थान पर हैं।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/65cef-15559926814987-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/65cef-15559926814987-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/65cef-15559926814987-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/65cef-15559926814987-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/65cef-15559926814987-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/65cef-15559926814987-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/65cef-15559926814987-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/65cef-15559926814987-800.jpg 1920w)
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं