मंगलवार को आईपीएल का 41वां चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में डेविड वॉर्नर और मनीष पांडे के अर्धशतकों की मदद से 175 रनों का स्कोर बनाया। डेविड वॉर्नर ने 57 जबकि मनीष पांडे ने 83 रनों की नाबाद पारी खेली।
जवाब में मेजबान चेन्नई ने शेन वॉटसन के तूफानी अर्धशतक की मदद से यह मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। वॉटसन ने नाबाद 96 रन बनाए। इनके अलावा सुरेश रैना ने 38 रनों की पारी खेली। शेन वॉटसन को उनकी तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पॉइंट्स टेबल
एम एस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स अब फिर से शीर्ष पर आ गयी है। चेन्नई ने अपने 8 मैच जीते हैं और 3 मैच हारे हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अब 14 अंको के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है। कल का मैच हारने वाली सनराइजर्स हैदराबाद अब चौथे नम्बर पर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5a905-15560808977635-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5a905-15560808977635-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5a905-15560808977635-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5a905-15560808977635-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5a905-15560808977635-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5a905-15560808977635-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5a905-15560808977635-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5a905-15560808977635-800.jpg 1920w)
ऑरेंज कैप
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 57 रन बनाए। वह अब 574 रनों के साथ मजबूती से शीर्ष पर हैं। उनके जोड़ीदार बेयरस्टो अपना खाता नहीं खोल पाये थे। वह इस सूची में 421 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इनके अलावा क्रिस गेल, शिखर धवन और केएल राहुल क्रमशः तीसरे चौथे और पांचवे स्थान पर हैं।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/16bef-15560809482375-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/16bef-15560809482375-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/16bef-15560809482375-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/16bef-15560809482375-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/16bef-15560809482375-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/16bef-15560809482375-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/16bef-15560809482375-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/16bef-15560809482375-800.jpg 1920w)
पर्पल कैप
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इमरान ताहिर विकेट लेने में नाकाम रहे। ताहिर 16 विकेट के साथ इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी दीपक चाहर ने कल एक विकेट हासिल किया। चाहर अब इस सूची में तीसरे नम्बर पर आ गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कागिसो रबाडा 23 विकेट लेकर इस सूची में शीर्ष पर हैं।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5cd53-15560809901859-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5cd53-15560809901859-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5cd53-15560809901859-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5cd53-15560809901859-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5cd53-15560809901859-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5cd53-15560809901859-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5cd53-15560809901859-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5cd53-15560809901859-800.jpg 1920w)
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।