दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल सफर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआत में काफी धाकड़ खेल दिखाया लेकिन बीच में यह खराब हो गया। इसके बाद प्लेऑफ़ से पहले ग्रुप चरण में अंतिम मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीता लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेऑफ़ में आकर टीम को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के सामने एक और मैच है और वह है क्वालीफायर का दूसरा मैच। इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगी। देखने वाली बात होगी कि दिल्ली कैपिटल्स की इस बार रणनीति कैसी रहती है।
दिल्ली कैपिटल्स के पास मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं लेकिन यह टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ की गई गलितियों को नहीं दोहराना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स के पास इस बार खिताब जीतने का मौका है जिसे वे गंवाना नहीं चाहेंगे। मैच जीतने के लिए उन्हें कुछ बदलाव इस मैच में करने होंगे और रणनीति में भी बदलाव करना होगा। इस आर्टिकल में तीन बदलावों के बारे में बताया गया है जो दिल्ली कैपिटल्स को दूसरे क्वालीफायर मैच में हैदराबाद के खिलाफ करने चाहिए। इस मैच में हारने पर दिल्ली की टीम बाहर हो जाएगी और हैदराबाद की टीम मुंबई के खिलाफ फाइनल में खेलेगी। किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेते हुए दिल्ली को संभलकर रणनीति बनानी होगी।
दिल्ली कैपिटल्स को क्वालीफायर 2 में करने चाहिए ये बदलाव
पृथ्वी शॉ की जगह मोहित शर्मा या हर्षल पटेल
पृथ्वी शॉ को इस आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी मौके मिले हैं और वे फ्लॉप ही होते रहे हैं। टीम को उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की जरूरत है। वह बल्लेबाज हैं लेकिन उनकी जगह किसी गेंदबाज को शामिल कर दिल्ली कैपिटल्स की टीम विपक्षी टीम पर दबाव बना सकती है। दूसरे क्वालीफायर मैच में दिल्ली की टीम को पृथ्वी शॉ की जगह मोहित शर्मा या हर्षल पटेल में से किसी एक को रखना चाहिए।