आईपीएल (IPL) के इतिहास में अगर सफल टीमों की बात की जाए तो उसमें मुंबई इंडियंस का नाम सबसे ऊपर है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल में चार बार खिताब पर कब्जा जमाया है। मुंबई आईपीएल में 200 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है और इनके नाम लीग में सबसे ज्यादा जीत भी दर्ज हैं। मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल में 115 मैच जीते हैं और 80 मैच हारे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए शुरू से ही कई दिग्गज खिलाड़ियों ने खेला है। सनत जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग महेला जयवर्धने जैसे तमाम बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।
मुंबई इंडियंस ने हमेशा से ही अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया है। आईपीएल के शुरुआती कुछ सालों में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था लेकिन पिछले कुछ सालों में मुंबई ने अपने प्रदर्शन में गजब का सुधार किया है। रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद मुंबई ने आईपीएल में सफलता हासिल की है। मुंबई की टीम अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताती है और वह ज्यादा फेरबदल में विश्वास नहीं रखते हैं। हर साल मुंबई एक अच्छे स्क्वॉड के साथ उतरती है और अपने प्रदर्शन से साबित करती है कि आखिर वह क्यों इतनी कामयाब टीम है।
इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इस साल टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा फेरबदल नहीं किया, इसी वजह से कुछ विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है।
आइए नजर डालते हैं 3 विदेशी खिलाड़ियों पर जिन्हें अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है:
#3 शरफेन रदरफोर्ड
वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड को उनकी ऑलराउंड क्षमता के लिए जाना जाता है। रदरफोर्ड निचले क्रम में आकर बड़ी-बड़ी हिट लगाने की काबिलियत रखते हैं , साथ ही वह पार्ट टाइम गेंदबाजी भी कर लेते हैं। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। हालाँकि रदरफोर्ड को इस सीजन अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।