IPL 2020 - 3 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें किंग्स इलेवन पंजाब को रिलीज कर देना चाहिए

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

1.ग्लेन मैक्सवेल

Ad
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

ग्लेन मैक्सवेल से इस आईपीएल सीजन किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने हर मुकाबले में निराश किया। कई क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों का मानना था कि मैक्सवेल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलनी चाहिए लेकिन पंजाब की फ्रेंचाइजी ने उन्हें लगातार मौका दिया। इसके बावजूद वो अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

इस सीजन ग्लेन मैक्सवेल ने 12 मैचों में 14.57 की साधारण औसत से सिर्फ 102 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने महज 3 ही विकेट लिया। मैक्सवेल को जितनी रकम किंग्स इलेवन पंजाब ने दी है उतनी रकम में किसी दूसरे बेहतरीन विदेशी प्लेयर को हासिल किया जा सकता है। ऐसे में मैक्सवेल को रिलीज करना ज्यादा सही फैसला रहेगा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications