IPL 2020 - 3 खिलाड़ी जो दिल्ली कैपिटल्स टीम में इशांत शर्मा की जगह ले सकते हैं

विनय कुमार
विनय कुमार

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं। पहले चोट की वजह से अमित मिश्रा पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए और इसके बाद इशांत शर्मा भी चोटिल हो गए। वहीं ऋषभ पंत भी इंजरी के कारण कई मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। इशांत शर्मा पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं।

Ad

आईपीएल के इस सीजन में इशांत शर्मा को एक ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था। इस मैच में भी उनका प्रदर्शन ख़ास नहीं रहा था और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम के अंतिम ग्यारह में जगह बनाने में वह कामयाब नहीं रहे।

ये भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी लगातार खराब फॉर्म का कारण बताया

दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक बेहतर रहा है और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। पिछले मैच में दिल्ली की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा था। हालांकि दिल्ली ने सात मैचों में पांच में अब तक जीत हासिल की है जो एक बड़ी बात है। लेकिन अगर उन्हें टूर्नामेंट में आगे बेहतरीन प्रदर्शन करना है तो फिर इशांत शर्मा का विकल्प भी तलाशना होगा। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि वो कौन-कौन से 3 गेंदबाज हैं जो इशांत शर्मा की जगह दिल्ली कैपिटल्स टीम में आ सकते हैं।

3 खिलाड़ी जो दिल्ली कैपिटल्स टीम में इशांत शर्मा की जगह ले सकते हैं

3.कुलवंत खेजरोलिया

कुलवंत खेजरोलिया
कुलवंत खेजरोलिया

भारतीय तेज गेंदबाजी की अगर बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के पास ज्यादा विकल्प नहीं है। मोहित शर्मा और आवेश खान का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किया जा सकता है।

Ad

इससे पहले खेजरोलिया आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल चुके हैं। हालांकि उनका आईपीएल रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है लेकिन उनके नाम 15 टी20 मैचों में 17 विकेट हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.49 की है जो काफी अच्छी है। एक लेफ्ट ऑर्म तेज गेंदबाज के आ जाने से गेंदबाजी में विविधता भी आ जाएगी।

ये भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी लगातार खराब फॉर्म का कारण बताया

2.बरिंदर सरन

बरिंदर सरन
बरिंदर सरन

एक और लेफ्ट ऑर्म पेसर बरिंदर सरन भी दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए इशांत शर्मा की जगह अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इससे पहले अपने आईपीएल करियर में बरिंदर सरन राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल चुके हैं। बरिंदर सरन ने 48 टी20 मैचों में 45 विकेट चटकाए हैं। वहीं उन्होंने भारतीय टीम के लिए भी 6 वनडे और 2 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्हें दिल्ली टीम में शामिल किया जा सकता है।

Ad

1.विनय कुमार

विनय कुमार
विनय कुमार

विनय कुमार एक बहुत ही अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्हें ना केवल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बल्कि आईपीएल में भी खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने अपने करियर में 41 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 49 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में वो कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच्चि टस्कर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के अपने आखिरी मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। वो यूएई की पिचों पर काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications