#2 फैबियन एलन
![फैबियन एलन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/619f5-16041362996637-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/619f5-16041362996637-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/619f5-16041362996637-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/619f5-16041362996637-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/619f5-16041362996637-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/619f5-16041362996637-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/619f5-16041362996637-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/619f5-16041362996637-800.jpg 1920w)
फैबियन एलन को सनराइज़र्स हैदराबाद ने शाकिब अल हसन की भरपाई के लिए टीम में शामिल किया था। एलन बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज होने के साथ-साथ निचले क्रम में आकर बड़ी-बड़ी हिट लगाने की भी काबिलियत रखते हैं। एलन का अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 164.89 का बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट है। जो इस बात को दर्शाता है कि वो सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम के लिए उपयोगी हो सकते हैं। हालाँकि इन सब के बावजूद इस खिलाड़ी को अभी तक एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला है।
#1 बिली स्टैनलेक
![बिली स्टैनलेक ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3bbfe-16041366891102-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3bbfe-16041366891102-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3bbfe-16041366891102-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3bbfe-16041366891102-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3bbfe-16041366891102-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3bbfe-16041366891102-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3bbfe-16041366891102-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3bbfe-16041366891102-800.jpg 1920w)
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक को उनकी तेज गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। अपनी तेज गेंदों से स्टैनलेक ने टी२० लीगों में अपना नाम बनाया है। बिली को साल 2017 में आईपीएल में पहली बार खेलने को मौका मिला था जब उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद साल 2018 में सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए 4 मैचों में खेलने का मौका मिला था। हालाँकि आईपीएल 2020 में स्टैनलेक को अभी तक एक भी मैच में खेलने को नहीं मिला है।