IPL 2020: 3 टीमें जिनके खिताब जीतने के सबसे ज्यादा आसार हैं

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

#2 दिल्ली कैपिटल्स

Ad
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत

पिछले साल के आईपीएल मे अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद दिल्ली की नजर इस साल और आगे बढ़ने की होगी। इस साल के आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल की अपेक्षा अपने आप को और मजबूत किया है। इस सीजन के लिए दिल्ली के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो टूर्नामेंट जिताने में सक्षम हैं।

Ad

पिछले साल टीम को एक फिनिशर की कमी खली थी और इसीलिए इस साल उन्होंने शिमरोन हेटमायर और एलेक्स कैरी को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन और मार्कस स्टोइनिस के आ जाने से टीम को काफी ज्यादा फायदा होगा। अगर टीम के सभी खिलाड़ी उपलब्ध रहते हैं तो वह इस साल ट्रॉफी के दावेदार बन सकते हैं।

#1 मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम
मुंबई इंडियंस की टीम

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस अगर इस साल पांचवी बार आईपीएल का खिताब उठाते हुए दिखे तो यह कोई बड़ी बात नहीं होगी। मुंबई इंडियंस ने अपने आप को और भी मजबूत करने के लिए विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन को इस अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव मध्यक्रम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मुंबई के पास टी-20 के बेहतरीन गेंदबाजों की भी कोई कमी नहीं है। टीम के पास नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, नाथन कूल्टर नाइल और कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस टीम निश्चित रूप से पांचवीं बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications