IPL 2020 - मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की हार को लेकर आकाश चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को दुबई में खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। दिल्ली की इस हार को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

आकाश चोपड़ा ने दिल्ली और मुंबई के बीच हुए मुकाबले का अपने यू-ट्यूब चैनल पर एनालिसिस किया। उनके मुताबिक दिल्ली की टीम ने इस मैच में टॉस के अलावा और कुछ भी नहीं जीता। उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सीजन की तीसरी हार मिली।

आकाश चोपड़ा ने कहा "दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और उसके बाद कुछ भी नहीं जीता। इस मैच में यही एक चीज रही जो उन्होंने जीता। इस सीजन वो अभी तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 मुकाबले खेल चुके हैं और तीनों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें मुंबई के खिलाफ 9 विकेट, 5 विकेट और फिर 50 या 60 रन से हार मिली है। दिल्ली की टीम आखिर कर क्या रही है ?"

ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

रन चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने काफी खराब शुरुआत की - आकाश चोपड़ा

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

दिल्ली कैपिटल्स के रन चेज के बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने पहले कुछ ओवरों में जिस तरह के झटके टीम को दिए उससे टीम कभी उबर ही नहीं पाई।

Ad

दिग्गज कमेंटेटर ने कहा "मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त गेंदबाजी की। पहले ट्रेंट बोल्ट और फिर जसप्रीत बुमराह ने अपना काम बखूबी किया। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने बिना कोई रन बनाए 3 विकेट गंवा दिए और फिर ये मैच वहीं पर रोका जा सकता था।उसके बाद खेलने की जरुरत ही क्या थी।"

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 200/5 का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 143 रन ही बना सकी। टीम के 3 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications