केकेआरआईपीएल 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आज अपने अभियान का आगाज करेगी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर इस सीजन का अपना पहला मैच खेलेगी। उससे पहले दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा केकेआर के रंगों में रंग गई है। बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग पर केकेआर की टीम दिखाई दी। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने एक लुभावनी एलईडी डिस्प्ले का प्रदर्शन किया जिस पर केकेआर के खिलाड़ी नजर आए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर इस वीडियो को शेयर किया। आप भी देखिए ये शानदार वीडियो। केकेआर ने बुर्ज खलीफा का आभार प्रकट किया।شكران 🙌🏽Before the fireworks tomorrow, here's the curtain raiser! We won't stop, on our way to the 🔝Thank you @BurjKhalifa for lighting up in #KKR colours.What a welcome to the UAE tonight! 💜#KKRHaiTaiyaar #IPL2020 #Dream11IPL #BurjKhalifa pic.twitter.com/LgUe9hNdW1— KolkataKnightRiders (@KKRiders) September 22, 2020अबुधाबी में होगा केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबलाकोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबुधाबी के शेख जाएद स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस टीम को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिनेश कार्तिक ने कहा कि ये उनकी टीम के लिए अच्छा है कि केकेआर का सामना पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीम के साथ हो रहा है।ये भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा 20वां ओवर डालने वाले 3 गेंदबाजदिनेश कार्तिक ने कहा कि मुंबई इंडियंस मजबूत लाइनअप और विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की टीम है। उनके खिलाफ पहला ही मैच खेलना अच्छा है। उनके खिलाफ खिताबों की भरमार होने की बात कहते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम एक शानदार शुरुआत अपने पहले ही मुकाबले में करेंगे।दिनेश कार्तिक पर इस टीम की बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी की जिम्मेदारी भी रहेगी। टीम को गाइड करते हुए एक बेहतर रणनीति को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर लागू करने की जिम्मेदारी उनकी रहेगी। हालांकि केकेआर की टीम में भी कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी मौजूद हैं। देखना होगा केकेआर की शुरुआत इस मैच में कैसी रहेगी।केकेआर की टीम में आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, सुनील नारेन जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए मुकाबला जीतना इतना आसान नहीं रहेगा। मुंबई के पास केकेआर की तुलना में स्पिन गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आता है। रोहित शर्मा को पिछले मैच में हुई गलतियों से सीखते हुए एक नई रणनीति के तहत इस बार मैदान पर उतरने की जरूरत होगी।Aamader din eshe gache! 😍Expect some fireworks tonight as the Knights take on defending champs MI! 💥@DineshKarthik #KKRvsMI #HaiTaiyaar #Dream11IPL pic.twitter.com/AqSM9Ar2HA— KolkataKnightRiders (@KKRiders) September 23, 2020ये भी पढ़ें: आईपीएल के एक ओवर में 30 या उससे ज्यादा रन देने वाले 7 गेंदबाज