IPL 2020 - CSK vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 (IPL 2020) में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से होगा। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अभी तक काफी खराब रहा है और 10 में से 3 ही मैच उन्होंने सिर्फ जीते हैं जबकि 7 हारे हैं। जबकि दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। उन्होंने अभी तक कुल 6 मुकाबले जीते हैं।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये करो या मरो वाला मैच है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस एक और जीत हासिल कर प्वॉइंट्स टैली में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। इस सीजन का उद्घाटन मुकाबला इन्हींं दोनों टीमों के बीच खेला गया था जिसमें सीएसके ने जीत हासिल की थी।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

CSK vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 31 मुकाबले आईपीएल में हुए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 18 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 मैचों में जीत हासिल की है।

2. इस सीजन के पिछले मुकाबले में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को हराया था।

3. वर्तमान खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस की तरफ से उनके कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 658 रन बनाए हैं।

4. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके कप्तान एम एस धोनी ने सबसे ज्यादा 627 रन बनाए हैं।

5. मुंबई इंडियंस की तरफ से सीएसके के खिलाफ किरोन पोलार्ड ने 13 विकेट लिए हैं।

6. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ लुंगी एन्गिडी ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications