IPL 2020 - आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से है और ऐसे में उनके सामने एक बड़ी चुनौती है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक दिल्ली की टीम की कुछ कमजोरियां हैं जिस पर उन्हें ध्यान देना चाहिए।

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले का प्रीव्यू किया। उनके मुताबिक टीम को पिछले कुछ मैचों में हार का सामना करना पड़ा और उनके प्रमुख बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं। ये टीम की एक बड़ी समस्या है।

आकाश चोपड़ा ने कहा "दिल्ली कैपिटल्स ने 9 में से 7 मुकाबले जीते थे, इसका मतलब ये कि वो लगभग वहां पर थे लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। उनके अहम खिलाड़ी भी फॉर्म में नहीं हैं और उनके रन ना बनाने की वजह से टीम को जीत नहीं मिल रही है।"

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को रन बनाने होंगे - आकाश चोपड़ा

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आकाश चोपड़ा के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा और श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे।

उन्होंने कहा " दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कुछ कमियां हैं जिसे उन्हें दूर करना चाहिए। श्रेयस अय्यर को दोबारा रन बनाने होंगे। ऋषभ पंत को भी 70-80 रनों की बड़ी पारी खेलनी होगी क्योंकि वो ऐसा हर साल करते हैं लेकिन इस बार नहीं कर पाए हैं।"

आकाश चोपड़ा ने उम्मीद जताई कि शिखर धवन एक बार फिर बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे और एक और बेहतरीन पारी खेलेंगे।

दिग्गज कमेंटेटर ने कहा "शिखर धवन रन बनाएंगे क्योंकि 2 लगातार शतक के बाद उन्होंने रन नहीं बनाए। इसी वजह से वो निश्चित तौर पर रन बनाएंगे। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे की जगह मेरे हिसाब से पृथ्वी शॉ को खेलना चाहिए। हालांकि सामने मुंबई इंडियंस की टीम है इसलिए आप कुछ कह नहीं सकते।"

ये भी पढ़ें: केकेआर की कप्तानी छोड़ने के लिए गौतम गंभीर ने की दिनेश कार्तिक की आलोचना

Quick Links

Edited by Nitesh