IPL 2020 - 5वीं बार चैंपियन बनने के बाद किरोन पोलार्ड ने ड्वेन ब्रावो पर मजाकिया अंदाज में कसा तंज

cricket cover image
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL
Ad

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के 5वीं बार आईपीएल (IPL) खिताब जीतने के बाद टीम के दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुंबई के पूर्व खिलाड़ी और इस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा ड्वेन ब्रावो पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा है।

किरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और अक्सर एक दूसरे के खिलाफ मजाकिया अंदाज मं कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत के बाद पोलार्ड 5 बार आईपीएल ट्राफी जीतने वाले खिलाड़ी बन गए। पांचों ही बार उन्होंने मुंबई की टीम के साथ ही खिताब जीता है। मैच के बाद पोलार्ड ने इसको लेकर कहा,

ड्वेन ब्रावो अब आप मुझसे पीछे हैं और मैं आपसे आगे निकल गया हूं (टी20 टाइटल जीतने में)। मुझे ये चीज कैमरे पर कहनी थी।

ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों वनडे टीम में संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को मौका मिलना चाहिए था

मुंबई इंडियंस वर्ल्ड की बेस्ट टी20 टीम है - किरोन पोलार्ड

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

किरोन पोलार्ड अपनी टीम की जीत के बाद काफी खुश नजर आए और कहा कि ये जीत उनके लिए काफी मायने रखती है। पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस की टीम को इस समय पूरी दुनिया की बेस्ट टी20 टीम बताया। उन्होंने कहा,

Ad
ये काफी अच्छी फीलिंग है और मेरे लिए इसके काफी मायने हैं। ये पांचवी ट्रॉफी है और मैं 11 साल से यहां पर हूं। जितनी ट्रॉफी और टैलेंट यहां पर है, आप कह सकते हैं कि मुंबई इंडियंस वर्ल्ड की बेस्ट टी20 टीम है।

आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से 5 विकेट से हरा दिया और इसके साथ ही लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 156/7 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को कप्तान रोहित शर्मा की 51 गेंद पर 68 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें: IPL 2020, Final, Twitter Reactions - मुंबई इंडियंस के 5वीं बार चैंपियन बनने को लेकर ट्विटर पर प्रतक्रियाएं

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications