IPL 2020 फाइनल - MI vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 (IPL 2020) का फाइनल मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस आईपीएल सीजन अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

Ad

अगर मुंबई इंडियंस की टीम ये मैच जीतती है तो फिर उनका ये 5वां और लगातार दूसरा आईपीएल खिताब होगा। अभी तक किसी और टीम ने इतनी बार आईपीएल का टाइटल नहीं जीता है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ही केवल 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। वहीं दूसरी बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है और वो ट्रॉफी भी अपने नाम करना चाहेंगे। दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आ सकती हैं।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

MI vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

1.हेड हू हेड आंकड़ों की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक हुए मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने 15 और दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

Ad

2. भारत से बाहर अगर इनके रिकॉर्ड की बात करें तो यूएई में 2014 में हुए मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई को शारजाह में खेले गए मैच में हराया था। वहीं इस सीजन 3 बार मुंबई की टीम दिल्ली को हरा चुकी है।

3. वर्तमान खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 261 रन बनाए हैं।

4. मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 565 रन बनाए हैं।

5. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 8 विकेट लिए हैं।

6. मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 18 विकेट चटकाए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications