IPL 2020, क्वालीफायर 1 -  MI vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 (IPL 2020) का पहला प्लेऑफ मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस आईपीएल सीजन अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जो टीम ये मुकाबला जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को एक मौका और मिलेगा।

Ad

मुंबई इंडियंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को रेस्ट दिया था और इसी वजह से उन्हें 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस मैच में वो अपनी पूरी स्ट्रेंथ के साथ उतरेंगे। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स भी पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

MI vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

1.हेड हू हेड आंकड़ों की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक हुए मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने 14 और दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

Ad

2. भारत से बाहर अगर इनके रिकॉर्ड की बात करें तो यूएई में 2014 में हुए मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई को शारजाह में खेले गए मैच में हराया था। वहीं इस सीजन दो बार मुंबई की टीम दिल्ली को हरा चुकी है।

3. वर्तमान खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 240 रन बनाए हैं।

4. मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 565 रन बनाए हैं।

5. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर्षल पटेल ने 3 विकेट लिए हैं।

6. मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 14 विकेट चटकाए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications