IPL 2020: राजस्थान के खिलाफ हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी का बयान

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुरी तरह हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बयान दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने पिच में तेज गेंदबाजों को मदद होने की बात कही। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि हमारी बल्लेबाजी के दौरान पिच में मदद थी लेकिन बाद में इसमें बदलाव आ गया। मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने हार पर यह प्रतिक्रिया दी है।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि तेज गेंदबाजों को इसमें मदद थी और मैंने जडेजा को लाकर देखना चाहा कि गेंद कितनी रुक रही है लेकिन पहली पारी की तरह यह नहीं थी। इसके बाद तेज गेंदबाजों को लाने का विकल्प था। गेंद पुरानी होने के बाद फिर स्पिनरों को लाना था। मुझे लगता है कि दूसरी पारी में यह कुछ अच्छी हो गई क्योंकि हमारे स्पिनरों को उस तरह से मदद नहीं मिली। हर बार चीजें आपके अनुसार नहीं होती।

महेंद्र सिंह धोनी ने रणनीतिक प्रक्रिया पर दी प्रतिक्रिया

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि हम वापस एक प्रोसेस में जाएंगे। शायद हमने रणनीति का निष्पादन सही नहीं किया। लाखों लोगों के सामने हम खेलते हैं इसलिए छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में व्यस्त हैं, तो अनुचित दबाव ड्रेसिंग रूम में नहीं जाता।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

गौरतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पूरे बीस ओवर में 125 रन का स्कोर बनाया। महेंद्र सिंह धोनी ने इसमें 28 गेंदों पर 28 रन बनाए। रविन्द्र जडेजा ने 35 रन बनाए और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर के नाबाद 70 रनों की बदौलत मुकाबला आसानी से जीत लिया। महेंद्र सिंह धोनी की टीम को सात विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा जिसके बारे में मैच शुरू होने से पहले शायद किसी ने नहीं सोचा होगा।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications