IPL 2020: एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शुरु की ट्रेनिंग, बड़ी संख्या में देखने पहुंचे लोग 

एम एस धोनी
एम एस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2020 के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरु कर दी है। सोमवार को वो साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग के लिए एम ए चिदंबरम स्टेडियम पहुंचे। लंबे समय बाद धोनी को मैदान में देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचे। जैसे ही उन्होंने मैदान में प्रवेश किया लोग धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे।

Ad

एम एस धोनी ने इससे पहले अपने गृहनगर रांची में प्रैक्टिस की थी। लेकिन ये पहली बार था जब वो चेन्नई में प्रैक्टिस कर रहे थे और फैंस को मैदान में जाने की इजाजत दी गई थी। एम एस धोनी काफी लंबे समय से मैदान से बाहर थे और फैंस उन्हें देखने के लिए काफी उत्सुक थे। यही वजह रही कि जब वो स्टेडियम में पहुंचे तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और लोग धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे। मैदान में आने के बाद धोनी ने थोड़ी स्ट्रेचिंग की और फिर उसके बाद पैड पहनकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर धोनी की प्रैक्टिस का वीडियो भी शेयर किया।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों की प्रैक्टिस देखने के लिए सैकड़ों फैंस स्टेडियम में मौजूद थे। चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 3 बार खिताब जिता चुके एम एस धोनी ने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ भी बातचीत की। सीएसके का पूरा कैंप 19 मार्च से शुरु होगा। धोनी के अलावा अंबाती रायडू, मुरली विजय, कर्ण शर्मा और इस सीजन सीएसके की टीम के साथ जुड़े पियूष चावला ने भी ट्रेनिंग की। इसके अलावा स्थानीय खिलाड़ी आर साईं किशोर और एन जगदीशन ने भी प्रैक्टिस में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में जड़ा शतक, दिनेश कार्तिक की भी जबरदस्त पारी

आपको बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होगी और पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। धोनी 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से ही मैदान से बाहर हैं और उन्हें देखने के लिए फैंस के बीच काफी उत्सुकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications